मुंबई में इमारत पर गिरा चट्टान, कोई हताहत नहीं

मुंबई में लगातार हो रही बारिश के कारण अंधेरी ईस्ट के चकाला इलाके में रामबाग सोसायटी में भूस्खलन हुआ है।

354

पिछले कुछ दिनों से महाराष्ट्र के अधिकांश हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है। कई जगहों पर भूस्खलन की घटनाएं भी सामने आ रही हैं। 24 जुलाई को मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर भी भूस्खलन का मामला सामने आया था। इसके अलावा, जहां खालापुर रायगढ़ जिले के इरशालवाड़ी में भूस्खलन की घटना हुई है, वहीं मुंबई के अंधेरी पूर्व इलाके में चट्टान गिरने से एक घर ढह गया है।

चकाला क्षेत्र में भूस्खलन, पांच घरों को भारी नुकसान
लगातार हो रही बारिश के कारण अंधेरी ईस्ट के चकाला इलाके में रामबाग सोसायटी में भूस्खलन हुआ है। आधी रात करीब 2 बजे रामबाग सोसायटी क्षेत्र में पहाड़ का एक हिस्सा टूटकर इमारत पर गिर गया। इसमें रामबाग सोसायटी की पहली मंजिल पर स्थित चार से पांच घरों को भारी नुकसान हुआ है।

बांग्लादेश ससुराल गया अजय घर लौटा, पुलिसिया पूछताछ में कही ये बात

कोई जनहानि नहीं
सौभाग्य से इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन 5 घरों को बड़ा नुकसान हुआ है। घटना की जानकारी मिलने पर मुंबई महानगरपालिका के कर्मचारी और दमकल कर्मियों ने बचाव अभियान चलाया और नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकाला।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.