कानपुर : दुष्कर्म के आरोपी ने पुलिस पर कर दी गोलीबारी, जवाबी कार्रवाई में हुआ ऐसा!

111

कानपुर कमिश्नरेट के पश्चिम जोन इलाके में आने वाले कल्याणपुर थाना पुलिस की चेकिंग के दौरान मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म के फरार आरोपी से मुठभेड़ हो गई। आरोपी फायरिंग की जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुठभेड़ के दौरान एक दरोगा को भी घायल हो गए, जिनका उपचार कराया जा रहा है।

यह है पूरा मामला
मामला कानपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बारा सिरोही इलाके का है। यहां मासूम से दुष्कर्म करने वाले आरोपी से 19 जनवरी की भोर में पुलिस की मुठभेड़ हो गई। आरोपी ने पुलिस को देखते ही तमंचे से फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास किया। जवाबी फायरिंग करते हुए पुलिस ने गोली चलाई। गोली आरोपी के पैर में लगी। उसके बाद आरोपी गिर गया। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। आरोपी के पास से पुलिस ने एक तमंचा भी बरामद किया है। वहीं इस घटना में आवास विकास-3 चौकी प्रभारी के भी हाथ में चोट लगी है। उन्हें सीएचसी में प्राथमिक उपचार कराया गया। साथ ही घायल आरोपी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करा दिया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है।

ये भी पढ़ेंः बिहार में बहार है, नीतीश कुमार है! जेडीयू के इस पूर्व विधायक ने की शराबी सम्मेलन कराने की घोषणा

चेकिंग के दौरान करने लगा फायरिंग
एसीपी कल्यानपुर दिनेश शुक्ला ने बताया कि रात्रि में पुलिस चेकिंग कर रही थी, तभी पुलिस ने एक युवक को रोकने का प्रयास किया तो वो भागने लगा और नहर किनारे जंगल में छुपने लगा। यही नहीं, पुलिस पर तमंचे से फायरिंग भी की। कंट्रोल रूम की सूचना पर कल्याणपुर इंस्पेक्टर अशोक कुमार दुबे, आवास विकास चौकी इंचार्ज देवी शरण सिंह समेत फोर्स मौके पर पहुंचा। पुलिस टीम के घिरने पर बदमाश ने फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की और बदमाश के पैर में गोली जा लगी। इस दौरान पुलिस टीम का एक दरोगा भी घायल हुआ है। पूछताछ में जानकारी मिली कि यह वही आरोपी है, जिसने 8 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। घायल दरोगा का इलाज कराया गया है और मासूम के साथ दुष्कर्म के आरोपी आकाश को कल्यानपुर जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया गया है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.