Central Railway: एलटीटी-दानापुर त्यौहार विशेष ट्रेन के फेरे बढ़े, जानें कितनी

एलटीटी-दानापुर त्यौहार विशेष ट्रेन को साप्ताहिक से बढ़ाकर सप्ताह में 4 दिन कर दिया गया है। इसमें 42 सेवाएं (22 आईसीएफ कोच के साथ) चलाई जाएंगी।

84
फाइल चित्र

मध्य रेलवे (Central Railway) एलटीटी-दानापुर (LTT-Danapur) पूजा-दिवाली-छठ विशेष ट्रेन का विस्तार करेगा और त्योहार के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए पुणे-दानापुर तथा कानपुर के बीच 28 अतिरिक्त त्योहार विशेष भी चलाएगा। मध्य रेल के मुंबई मंडल से जारी विज्ञप्ति के अनुसार इन ट्रेनों का विवरण इस प्रकार है।

सप्ताह में 4 दिन चलेगी विशेष ट्रेन
एलटीटी-दानापुर त्यौहार विशेष ट्रेन (festival special train) को साप्ताहिक से बढ़ाकर सप्ताह में 4 दिन कर दिया गया है। इसमें 42 सेवाएं (22 आईसीएफ कोच के साथ) चलाई जाएंगी। 01409 विशेष ट्रेन अब 28.10.2023 से 02.12.2023 (21 सेवाएं) तक प्रत्येक शनिवार, मंगलवार, बुधवार और शुक्रवार को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 12.15 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 17.00 बजे दानापुर पहुंचेगी। इसी तरह 01410 विशेष ट्रेन 29.10.2023 से 03.12.2023 (21 सेवाएं) तक प्रत्येक रविवार, बुधवार, गुरुवार और शनिवार को दानापुर से 18.15 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 23.55 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी। इन ट्रेनों को कल्याण, इगतपुरी, नासिक रोड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, पिपरिया, जबलपुर, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा और दानापुर स्टेशन पर ठहराव दिया गया है। इन ट्रेनों में 22 आईसीएफ कोच- 22 सामान्य द्वितीय श्रेणी जिसमें 2 गार्ड ब्रेक वैन शामिल हैं – (इसमें 10 कोच आरक्षित स्थिति में चलाए जाएंगे) की संरचना की गई है।

पुणे-दानापुर तथा कानपुर के बीच 28 अतिरिक्त साप्ताहिक सेवाएं
इसी प्रकार पुणे-दानापुर तथा कानपुर के बीच 28 अतिरिक्त साप्ताहिक सेवाएं चलाई जाएंगी। इसमें पुणे-दानापुर साप्ताहिक विशेष की 8 सेवाएं (21 एलएचबी कोच) के साथ चलेंगी। 01415 साप्ताहिक विशेष 10.11.2023 से 01.12.2023 (4 सेवाएं) तक प्रत्येक शुक्रवार को 19.55 बजे पुणे से प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 04.30 बजे दानापुर पहुंचेगी। इसी प्रकार 01416 साप्ताहिक विशेष 12.11.2023 से 03.12.2023 (4 सेवाएं) तक प्रत्येक रविवार को दानापुर से 06.30 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 17.35 बजे पुणे पहुंचेगी। इन ट्रेनों को दौंड कॉर्ड लाइन, अहमदनगर, बेलापुर, कोपरगांव, अंकाई, मनमाड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, पिपरिया, जबलपुर, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा और दानापुर स्टेशन पर ठहराव दिया गया है। इन ट्रेनों में 21 एलएचबी कोच – 2 गार्ड ब्रेक वैन सहित 20 सामान्य द्वितीय श्रेणी (जिसमें 10 कोच आरक्षित स्थिति में चलाए जाएंगे) और एक लगेज सह जनरेटर व ब्रेक वैन की संरचना की गई है।

पुणे-दानापुर साप्ताहिक विशेष की 10 सेवाएं
इसी तरह पुणे-दानापुर साप्ताहिक विशेष की 10 सेवाएं (23 आईसीएफ कोच) के साथ चलाई जाएंगी। 01039 साप्ताहिक विशेष 04.11.2023 से 02.12.2023 (5 सेवाएं) तक प्रत्येक शनिवार को पुणे से 19.55 बजे प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 04.30 बजे दानापुर पहुंचेगी। इसी तरह 01040 साप्ताहिक विशेष 06.11.2023 से 04.12.2023 (5 सेवाएं) तक प्रत्येक सोमवार को दानापुर से 06.30 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 17.35 बजे पुणे पहुंचेगी। इन ट्रेनों को दौंड कॉर्ड लाइन, अहमदनगर, बेलापुर, कोपरगांव, मनमाड, भुसावल, खंडवा (केवल 01039 के लिए), इटारसी, पिपरिया, जबलपुर, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा और दानापुर स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है। इन ट्रेनों में 23 आईसीएफ कोच- दो वातानुकूलित 2-टियर, छह वातानुकूलित 3-टियर, 10 शयनयान श्रेणी और 5 सामान्य द्वितीय श्रेणी की संरचना की गई है, जिसमें 2 गार्ड ब्रेक वैन शामिल हैं।

पुणे-कानपुर साप्ताहिक विशेष की 10 सेवाएं
इसी प्रकार पुणे-कानपुर साप्ताहिक विशेष की 10 सेवाएं (23 आईसीएफ कोच) के साथ चलाई जाएंगी। 01037 साप्ताहिक विशेष 01.11.2023 से 29.11.2023 (5 सेवाएं) तक प्रत्येक बुधवार को पुणे से 06.35 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 07.10 बजे कानपुर पहुंचेगी। इसी तरह 01038 साप्ताहिक विशेष 02.11.2023 से 30.11.2023 (5 टसेवाएं) तक प्रत्येक गुरुवार को 08.50 बजे कानपुर से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 12.05 बजे पुणे पहुंचेगी। इन ट्रेनों को दौंड कॉर्ड लाइन, अहमदनगर, बेलापुर, कोपरगांव, मनमाड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, रानी कमलापति (हबीबगंज), बीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, उरई और कानपुर स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है। इन ट्रेनों में 23 आईसीएफ कोच इस प्रकार हैं- दो वातानुकूलित 2-टियर, छह वातानुकूलित 3-टियर, 10 शयनयान श्रेणी और 5 सामान्य द्वितीय श्रेणी की संरचना की गई है, जिसमें 2 गार्ड ब्रेक वैन शामिल हैं।

ट्रेन संख्या 01409, 01415, 01039 और 01037 की अतिरिक्त यात्राओं के लिए बुकिंग 30.10.2023 को सभी कम्प्यूटरीकृत आरक्षण केंद्रों और वेबसाइट www.irctc.co.in पर आरंभ होगी। इन ट्रेनों के परिचालन समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी www.enquiry. Indianrail.gov.in पर प्राप्त की जा सकती है।

यह भी पढ़ें – मानवता की सेवा का पवित्र पेशा है चिकित्सा क्षेत्र – Jagdeep Dhankhar

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.