पंजाब में पूर्व मंत्री भी सुरक्षित नहीं, नशे की दवा खिलाकर घर में लूट! पुलिस को इस बात का शक

पंजाब के पूर्व मंत्री जगदीश सिंह गरचा अपने परिवार के साथ लुधियाना के महाराजा रणजीत सिंह नगर में रहते हैं।

352

पंजाब के लुधियाना में पूर्व मंत्री व उनके परिजनों को नशीली दवा खिलाकर घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। घटना में घरेलू नौकर के लिप्त होने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद से वह गायब है।

स्थिति गंभीर
पंजाब के पूर्व मंत्री जगदीश सिंह गरचा अपने परिवार के साथ लुधियाना के महाराजा रणजीत सिंह नगर में रहते हैं। बीती रात घर में उनकी पत्नी, बुआ तथा घरेलू नौकरानी थे। 18 सितंबर को सुबह उनके घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। घर में जगदीश गरचा उनकी पत्नी, बुआ और एक नौकरानी भी बेसुध मिली। उनके बेटे बोबी गरचा को भी सूचित कर दिया है। बेटा बोबी किसी काम के सिलसिले में दिल्ली गया हुआ है। पड़ोसी भाजपा नेता जगमोहन शर्मा ने बताया कि जगदीश गरचा का शरीर ठंडा है और हालत गंभीर है।

Madhya Pradesh: भाजपा की जीत क्यों है जरुरी, फडणवीस ने जनता को बताया

एक घंटे बाद पहुंची पुलिस
गौरव शर्मा ने बताया कि पुलिस सूचना मिलने के बाद करीब एक घंटे बाद पहुंची। फिलहाल जगदीश गरचा को पंचम अस्पताल भर्ती करवाया गया है। थाना सदर की पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस मुताबिक इलाके के सीसीटीवी कैमरे आदि खंगाले जा रहे है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.