अहमदाबादः अस्पताल में आग से अफरा तफरी, सुरक्षित निकाले गये 100 मरीज

अहमदाबाद के अस्पताल में भर्ती 100 से अधिक मरीजों को तत्काल सुरक्षित निकाल कर दूसरे अस्पतालों में ले जाया गया। आग चारों ओर फैल गई है। बेसमेंट में कई गाड़ियां जलकर राख हो गईं।

154

अहमदाबाद के शाहीबाग स्थित राजस्थान अस्पताल के बेसमेंट में 30 जुलाई को तड़के आग लग गई। यहां भर्ती 100 से अधिक मरीजों को तत्काल सुरक्षित निकाल कर दूसरे अस्पतालों में ले जाया गया। आग चारों ओर फैल गई है। बेसमेंट में कई गाड़ियां जलकर राख हो गईं। अस्पताल के पास 50 एंबुलेंस तैनात हैं। दो दर्जन से अधिक दमकल गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हुई हैं।

कोई हताहत नहीं
प्रशासन ने किसी तरह की जनहानि नहीं होने की पुष्टि की है। अहमदाबाद फायर विभाग ने इस घटना को मेजर कॉल घोषित किया। दमकल स्टाफ करीब चार घंटे से कड़ी मशक्कत कर रहा है। अभी तक आग को पूरी तरह से बुझाया नहीं जा सका है। दमकल विभाग के अनुसार धुएं का गुबार चारों ओर फैल गया है। बेसमेंट में धुआं भरा हुआ है। झाग से धुएं को कम करने का प्रयास किया जा रहा है।

महाराष्ट्र के कुछ जिलों के लिए येलो अलर्ट! जानिये, मुंबई-पुणे में कैसा रहेगा हाल

100 मरीज थे भर्ती
इस अस्पताल में करीब 100 मरीज भर्ती थे। दूसरी मंजिल पर भर्ती दो मरीजों की हालत गंभीर थी। इन्हें आईसीयू से हटाना संभव नहीं था। बाकी मरीजों को आनंद, ओसवाल और बीएपीएस अस्पताल में स्थानांतरित किया गया है। अस्पताल के आसपास के रास्तों पर आवागमन रोक दिया गया है। जोन 4 डीसीपी, ट्रैफिक डीसीपी, एसीपी, पांच पीआई समेत बड़ी संख्या में पुलिस जवान मौके पर हैं।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.