Election Violence: मारपीट, घर में तोड़फोड़, चुनाव बाद हिंसा तथा कथित वसूली के आरोपों में तृणमूल कांग्रेस के आरामबाग संगठनात्मक जिला अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के महासचिव मोइदुल इस्लाम खान उर्फ संजय खान को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।(Election Violence)
पुलिस सूत्रों के अनुसार, प्राप्त शिकायतों और विशिष्ट आरोपों के आधार पर रविवार को गोघाट थाना पुलिस ने मोइदुल इस्लाम खान को गिरफ्तार किया। सोमवार को उन्हें आरामबाग महकमा अदालत में पेश किया गया।(Election Violence)
जानकारी के अनुसार, मोइदुल इस्लाम खान का नाम वर्ष 2021 के विधानसभा चुनाव के बाद हुई हिंसा की घटनाओं में भी सामने आया था। इसके अलावा वर्ष 2024 में गोघाट थाने की एक महिला सब-इंस्पेक्टर ने भी उनके खिलाफ दुष्कर्म, धमकी और दुर्व्यवहार के आरोप लगाए थे।(Election Violence)
ये भी पढ़ेंः USTR: भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर लगेगी मुहर, अंतरिम व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के लिए अगले हफ्ते होगी महावार्ता
आरोप है कि गोघाट थाने की महिला अधिकारी को मोइदुल उर्फ संजय खान ने उंगली दिखाकर दुष्कर्म की धमकी दी थी तथा उनका कॉलर पकड़कर धक्का-मुक्की भी की थी। हालांकि राजनीतिक प्रभाव के कारण उस समय पुलिस उनके खिलाफ कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं कर सकी थी।(Election Violence)
मोइदुल इस्लाम खान को तृणमूल कांग्रेस के आरामबाग संगठनात्मक जिलाध्यक्ष तथा तारकेश्वर के पूर्व विधायक रामेंदु सिंह राय का करीबी माना जाता है।(Election Violence)
Join Our WhatsApp Community
