USTR: भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर लगेगी मुहर, अंतरिम व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के लिए अगले हफ्ते होगी महावार्ता

भारत और अमेरिका के बीच बहुप्रतीक्षित अंतरिम व्यापार समझौते के पहले चरण को अंतिम रूप देने के लिए 23-24 जून को नई दिल्ली में निर्णायक बातचीत होने जा रही है

34
भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर
भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते पर बातचीत हो रही है।

USTR:भारत और अमेरिका के बीच बहुप्रतीक्षित अंतरिम व्यापार समझौते के पहले चरण को अंतिम रूप देने के लिए 23-24 जून को नई दिल्ली में निर्णायक बातचीत होने जा रही है। अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि (यूएसटीआर) जेमीसन ग्रीर के नेतृत्व में एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल इस समझौते को पूरा करने के लिए भारत पहुंच रहा है।(USTR)

वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल ने सोमवार को मासिक व्यापार आंकड़ों की जानकारी देते हुए बताया कि यूएसटीआर का प्रतिनिधिमंडल अपने भारत दौरे के दौरान केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और अन्य वरिष्ठ भारतीय अधिकारियों के साथ विस्तृत बातचीत करेगा। उन्होंने कहा कि बातचीत का मुख्य केंद्र अंतरिम व्यापार समझौते के पहले चरण को अंतिम रूप देना और व्यापक द्विपक्षीय व्यापार समझौते को आगे बढ़ाना होगा।(USTR)

अग्रवाल ने कहा कि इस दौरान उच्चस्तरीय बैठकें आयोजित की जाएंगी, जिनका मुख्य उद्देश्य समझौते के पहले चरण को अंतिम रूप देना होगा।(USTR)

आधिकारिक सूत्रों ने दी जानकारी में बताया कि अमेरिका के व्यापार प्रतिनिधि जेमीसन ग्रीर अगले हफ्ते भारत की यात्रा पर आएंगे। इस दौरान वह 23-24 जून को वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल के साथ अंतरिम व्यापार समझौते से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करेंगे।(USTR)

राजेश अग्रवाल कहा, ‘‘हमें उम्मीद है कि चर्चा का केंद्र समझौता रूपरेखा को अंतिम रूप देना होगा, जिस पर उनके (अमेरिकी) प्रतिनिधिमंडल की भारत यात्रा के दौरान विचार-विमर्श हुआ था। इसके साथ ही व्यापक द्विपक्षीय व्यापार समझौते (बीटीए) पर भी चर्चा होगी, जिस पर दोनों पक्षों के बीच लगातार बातचीत जारी है।’’(USTR)

ये भी पढ़ेंः Patna: पटना कोचिंग जगत में हड़कंप! बिंदु GS एकेडमी के रौशन आनंद ने फैजल खान पर लगाए गंभीर आरोप

उल्लेखनीय है किजेमीसन ग्रीर का भारत दौरा पिछले दौर के लगभग तीन सप्ताह बाद हो रहा है, जब मुख्य वार्ताकार ब्रेंडन लिंच की अगुवाई वाली अमेरिकी दल ने 2 से 4 जून के दौरान नई दिल्ली में भारतीय अधिकारियों के साथ बातचीत की थी। इसके बाद गोयल ने 5 जून को कहा था कि दोनों पक्ष अंतरिम समझौते के “अनसुलझे मुद्दों” को सुलझाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं और उन्हें उम्मीद है कि जुलाई के मध्य तक बीटीए का पहला चरण लागू कर दिया जाएगा।(USTR)

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.