Patna: पटना कोचिंग जगत में हड़कंप! बिंदु GS एकेडमी के रौशन आनंद ने फैजल खान पर लगाए गंभीर आरोप

राजधानी पटना स्थित ज्ञान बिंदु जीएस एकेडमी के निदेशक रौशन आनंद को सोमवार सुबह जमानत मिलने के बाद जेल से रिहा कर दिया गया। रिहाई के बाद उन्होंने भिखना पहाड़ी स्थित अपने कोचिंग सेंटर पर छात्रों और मीडिया से बातचीत की और कहा कि वह “सच्चे सनातनी हैं” तथा लोकतांत्रिक और कानूनी तरीके से अपनी लड़ाई लड़ेंगे।

32
रौशन आनंद और फैजल खान के बीच विवाद का चित्र
रौशन आनंद ने फैजल खान पर गंभीर आरोप लगाए।

Patna:राजधानी पटना स्थित ज्ञान बिंदु जीएस एकेडमी के निदेशक रौशन आनंद को सोमवार सुबह जमानत मिलने के बाद जेल से रिहा कर दिया गया। रिहाई के बाद उन्होंने भिखना पहाड़ी स्थित अपने कोचिंग सेंटर पर छात्रों और मीडिया से बातचीत की और कहा कि वह “सच्चे सनातनी हैं” तथा लोकतांत्रिक और कानूनी तरीके से अपनी लड़ाई लड़ेंगे।(Patna)

रौशन आनंद ने कहा कि उनकी परंपरा किसी भी प्रकार की हिंसा की शिक्षा नहीं देती और वह न्याय के लिए पूरी तरह कानूनी रास्ता अपनाएंगे। उन्होंने अपने भाई को न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास करने की बात कही।(Patna)

इस दौरान उन्होंने फैजल खान उर्फ खान सर पर गंभीर आरोप लगाए। रौशन आनंद ने कहा कि आने वाले दिनों में वह एक-एक तथ्य सार्वजनिक करेंगे और उनके पास कई महत्वपूर्ण जानकारियां हैं, जिससे पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सकेगी। उन्होंने यह भी मांग की कि जांच एजेंसियां निष्पक्ष तरीके से काम करें और किसी भी दबाव में आए बिना मामले की गहराई से जांच करें।(Patna)

रौशन आनंद ने सवाल उठाते हुए कहा कि फैजल खान के पास इतनी संपत्ति और धन कहां से आया, इसकी भी जांच होनी चाहिए। रौशन आनंद ने आरोप लगाया कि गार्ड से गोली चलवाने के बाद मामले को गलत दिशा दी गई।(Patna)

अपने छोटे भाई की मौत पर भावुक होते हुए उन्होंने कहा कि यह उनके परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है और इसकी भरपाई संभव नहीं है। उन्होंने पूरे मामले की केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराने की मांग की। साथ ही, उच्चस्तरीय समिति बनाकर उनके भाई का दोबारा पोस्टमार्टम कराने की भी अपील की।(Patna)

ये भी पढ़ेंः PM Modi Slovakia Visit: भारत-स्लोवाकिया संबंधों में नया अध्याय! ‘व्यापक साझेदारी’ पर मुहर, 11 ऐतिहासिक समझौतों पर सहमति

फिलहाल, मामले को लेकर राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर चर्चाएं तेज हो गई हैं और जांच की मांग लगातार उठ रही है।(Patna)

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.