झारखंड में सुरक्षा पर सवाल, माकपा नेता सुभाष मुंडा के साथ हो गया ऐसा

पश्चिम बंगाल में जारी हिंसा का असर पड़ोसी राज्य झारखंड में भी देखने को मिल रहा है।

186

रांची में माकपा नेता सुभाष मुंडा की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना 26 जुलाई की रात की है।

जानकारी के अनुसार नगड़ी थाना क्षेत्र के दलादली चौक के पास दो बाइक पर सवार होकर आए चार बदमाशों ने सुभाष मुंडा को गोली मार दी। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने सुभाष मुंडा को आनन-फानन में रांची हॉस्पिटल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

छह-सात गोलियां दागीं
बताया जा रहा है कि छह से सात गोली मारी गई है। घटना की सूचना मिलने के बाद एसएसपी, ग्रामीण एसपी, सिटी एसपी, डीएसपी, नगड़ी थाना, रातू थाना, पुनदाग थाना की भारी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंची है। सुभाष मुंडा का दलादली चौक स्थित ऑफिस था। अपराधियों ने ऑफिस में घुस कर सुभाष मुंडा को गोली मार दी। इस मामले में आशंका जताई जा रही है कि सुभाष मुंडा को जमीन विवाद को लेकर गोली मारी गई है। सुभाष मुंडा जमीन के कारोबार से जुड़ा हुआ था।

गुस्साए लोगों ने किया ट्रैफिक जाम
घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर जमकर हंगामा किया। सड़क जाम कर कई गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई है। सिटी एसपी की गाड़ी में भी तोड़फोड़ की गई है। आक्रोशित लोगों ने पुलिस को भी खदेड़ दिया। एक शराब दुकान में आग लगाने की सूचना है।

गिरिराज सिंह ने कहा- सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी, बताया ये कारण

बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती
घटना की सूचना मिलने पर डीआईजी अनूप बिरथरे और आईजी पंकज कंपोज भी मौके पर पहुंचे और आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं। परिवार के लोगों से बातचीत की जा रही है। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है।

हत्या के विरोध में बंद
सुभाष मुंडा की हत्या के विरोध में राजी पड़हा सरना प्रार्थना सभा, आदिवासी छात्र संघ, 21 पड़हा नगड़ी ने 27 जुलाई को नगड़ी बंद का आह्वान किया है। सुभाष मुंडा हटिया और मांडर विधानसभा में चुनाव लड़ चुके हैं।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.