स्वागत है दोस्त! चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर और चंद्रयान-3 के लैंडर मॉड्यूल के बीच संपर्क, जानें इसरो ने क्या बताया?

चंद्रयान-3 का लैंडर मॉड्यूल चांद के और करीब पहुंच चुका है। इस बीच मिशन चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर ने चंद्रयान-3 के लैंडर मॉड्यूल का स्वागत किया है।

211
Photo Credit : Twitter : @isro

मिशन चंद्रयान-3 (Mission Chandrayaan-3) से भारत को काफी उम्मीदें हैं। चंद्रमा (Moon) की सतह पर उतरने में अब सिर्फ दो दिन बचे हैं। इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, असफल चंद्रयान-2 मिशन (Chandrayaan-2 Mission) के ऑर्बिटर (Orbiter) ने चंद्रयान-3 के लैंडर मॉड्यूल से संपर्क किया है और उसका स्वागत किया है। चंद्रयान-3 के लैंडर मॉड्यूल (Lander Module) और चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर के बीच दो-तरफा संचार प्रणाली स्थापित की गई है। अब एमओएक्स के पास कई और मार्ग हैं लैंडर मॉड्यूल तक पहुंचने के लिए। आपको बता दें कि चंद्रयान-3 की लैंडिंग का लाइव प्रसारण 23 अगस्त को शाम 5.20 बजे इसरो (ISRO) के यूट्यूब चैनल पर शुरू किया जाएगा।

बता दें कि 20 अगस्त को चंद्रयान-3 ने डीबूस्टिंग प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूरा किया था। इसके साथ ही चंद्रयान का लैंडर मॉड्यूल चंद्रमा से महज 25 किलोमीटर दूर था। हालाँकि अब ये दूरी कम होती जा रही है। इसरो से मिली जानकारी के अनुसार, 23 अगस्त को चंद्रयान-3 का लैंडर मॉड्यूल चंद्रमा की सतह पर उतरेगा, इसका सीधा प्रसारण किया जाएगा। इस बीच चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर का चंद्रयान-3 के लैंडर मॉड्यूल से संपर्क शुभ संकेत दे रहा है।

यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र: रत्नागिरी समुद्र तटों पर हो रही थी ड्रग तस्करी, 4 दिन में 250 किलो चरस जब्त

कब होगी चंद्रयान-3 मिशन की सॉफ्ट लैंडिंग?
इसरो के अनुसार, चंद्रयान-3 की लैंडिंग 23 अगस्त, बुधवार को शाम 6 बजकर 4 मिनट पर होगी। अगर सब कुछ मौजूदा तरीके से सही समय पर होता रहा तो इसी वक्त विक्रम लैंडर चांद की सतह पर उतरेगा। इसके बाद प्रज्ञान रोवर निकलेगा। चांद पर सूर्योदय के बाद ही विक्रम लैंडर की सॉफ्ट लैंडिंग का काम शुरू होगा।

जानते हैं 23 अगस्त को ही चंद्रयान-3 की लैंडिंग के लिए क्यों चुना गया?
चंद्रमा पर 23 अगस्त से दिन की शुरुआत होगी। इस दिन से लगातार 14 दिनों तक चंद्रमा पर सूर्य प्रकाश रहेगा। इसका कारण यह है कि, चंद्रमा का एक दिन पृथ्वी के 14 दिनों के बराबर होता है। इसलिए, 23 अगस्त को चंद्रयान 3 के चंद्रमा पर लैंडिंग के लिए चुना गया है।

देखें यह वीडियो- CM Yogi का बड़ा बयान, कहा- अब UP नहीं रहा बीमारू राज्य। 

 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.