Chandrayaan-3: सफलता के मुकाम की उल्टी गिनती के करीब मिशन

लैंडर मॉड्यूल के चांद पर लैंड करने के बाबत केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री जितेंद्र सिंह ने भी सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट लिखा है, जिसमें उन्होंने कहा है, 'चंद्रयान 3 मिशन: 'लैंडिंग के लिए तैयार रहें! चंद्रयान 3 का अंतिम डीबूस्टिंग ऑपरेशन सफलतापूर्वक लैंडर मॉड्यूल कक्षा को 25 किमी x 134 किमी तक कम हो गया है।

179

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का चांद मिशन चंद्रयान-3 अपने सभी चरण के बदलावे के बाद अपने मुकाम और करीब पहुंच गया है। इस बाबत इसरो सोशल मीडिया मंच एक्स पर जानकारी दी है कि लैंडर मॉड्यूल के अंतिम चरण में बदलाव के बाद चंद्रयान-3 की चंद्रमा से दूरी और कम हो गयी है।

लैंडर मॉड्यूल के चांद पर लैंड करने के बाबत केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री जितेंद्र सिंह ने भी सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट लिखा है, जिसमें उन्होंने कहा है, ‘चंद्रयान 3 मिशन: ‘लैंडिंग के लिए तैयार रहें! चंद्रयान 3 का अंतिम डीबूस्टिंग ऑपरेशन सफलतापूर्वक लैंडर मॉड्यूल कक्षा को 25 किमी x 134 किमी तक कम हो गया है। जैसे ही लैंडर मॉड्यूल चांद के करीब पहुंचेगा वैसे ही उल्टी गिनती शुरू हो जाएगी।’

जानकारी के मुताबिक 23 अगस्त 2023 को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र पर ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ करने की उम्मीद है। गौरतलब हो कि 14 जुलाई को प्रक्षेपण के बाद ‘चंद्रयान-3′ ने पांच अगस्त को चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश किया था।

यह भी पढ़ें – Garib Kalyan Maha Abhiyan: मप्र सरकार का रिपोर्ट कार्ड लॉन्च करेंगे गृहमंत्री

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.