Maharashtra: भगवान राम पर विवादित बयान मामलाः इस शहर में जीतेंद्र आव्हाड के खिलाफ मामला दर्ज

धीरज घाटे ने मीडिया को बताया कि जीतेंद्र आव्हाड की ओर से भगवान राम के बारे में विवादित बयान देने से समाज की भावनाएं आहत हो रही हैं। इसी वजह से 5 जनवरी को उन्होंने आव्हाड के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।

171

Maharashtra: भगवान श्रीराम(Lord Shri Ram) के बारे में विवादित बयान(controversial statement) देकर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता जीतेंद्र आव्हाड के विरुद्ध मामला दर्ज(Case registered against Nationalist Congress Party leader Jitendra Awhad) किया गया है। इस मामले की शिकायत पुणे के राकांपा शहर अध्यक्ष धीरज घाटे(Pune NCP city president Dheeraj Ghate) ने पुणे के विश्राम बाग पुलिस स्टेशन(Vishram Bagh Police Station, Pune) में दर्ज करवाई है।

धीरज घाटे ने 5 जनवरी को मीडिया को बताया कि जीतेंद्र आव्हाड की ओर से भगवान राम के बारे में विवादित बयान देने से समाज की भावनाएं आहत(Society’s sentiments hurt) हो रही हैं। इसी वजह से 5 जनवरी को उन्होंने आव्हाड के खिलाफ विश्राम बाग पुलिस में धारा 295 के तहत मामला दर्ज करवाया है।

Veer Savarkar: स्वातंत्र्यवीर सावरकर मुक्ति शताब्दी वर्ष पर ठाणे से दादर तक बाइक रैली सहित कई कार्यक्रमों का आयोजन 

यह है मामला
जीतेंद्र आव्हाड ने अहमदनगर के शिर्डी में राकांपा पदाधिकारियों के शिविर को संबोधित करते हुए कहा था,” भगवान राम बहुजनों के हैं। वे वनवास के समय शाकाहार नहीं करते थे, मांसाहार करते थे।” इसके बाद भाजपा की ओर से 4 जनवरी को राज्यव्यापी आंदोलन किया गया था। भाजपा के विरोध करने पर जीतेंद्र आव्हाड ने खेद भी व्यक्त किया था, लेकिन पुणे में दर्ज मामले की छानबीन पुलिस कर रही है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.