Prayagraj: अतीक अहमद के साढ़ू इमरान समेत आठ लोगों पर जमीन हड़पने का केस दर्ज, जांच में मिले सबूत

पूरामुफ्ती थाना प्रभारी निरीक्षक उमेश कुमार मिश्र ने बताया कि माफिया अतीक अहमद के साढ़ू इमरान जेई समेत आठ लोगों के खिलाफ कई गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

146

प्रयागराज (Prayagraj) के पूरामुफ्ती थाने में कूट रचित दस्तावेजों (Documents) के सहारे जमीन (Land) पर अवैध रूप (Illegal) से कब्जा करने के मामले में शुक्रवार रात माफिया अतीक अहमद (Mafia Atiq Ahmed) के साढ़ू समेत आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। यह मुकदमा जमीन से संबंधित शिकायत की जांच कराने के बाद दर्ज कराया गया है।

पूरामुफ्ती थाना प्रभारी निरीक्षक उमेश कुमार मिश्र ने बताया कि माफिया अतीक अहमद के साढ़ू इमरान जेई समेत आठ लोगों के खिलाफ कई गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। इस संबंध में कुछ लोगों ने जिलाधिकारी से अवैध कब्जे को लेकर शिकायत किया था। जिलाधिकारी ने एसडीएम को जांच करने का निर्देश दिया था।

यह भी पढ़ें – Madhya Pradesh: मुरैना जिला अस्पताल में नवजात की मौत, पैसे न मिलने पर इलाज में लापरवाही का आरोप

पुलिस ने जांच शुरू कर दी है
जांच के दौरान मामला सही पाए जाने पर एसडीएम ने जिम्मेदार अधिकारियों को रिपोर्ट भेज दिया। जिसके बाद मनोज कुमार भारतीय की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। गुण व दोष के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

देखें यह वीडियो – 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.