आइची-नगोया। स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा की शानदार बल्लेबाजी के बाद भारतीय स्पिनरों के कहर की बदौलत भारत ने मंगलवार (22 सितंबर) को 2026 के एशियाई खेलों के महिला क्रिकेट फाइनल में श्रीलंका को 147 रन से हराकर लगातार दूसरी बार स्वर्ण पदक (Gold Medal) जीत लिया। यह मौजूदा एशियाई खेलों में भारत का पहला स्वर्ण पदक है। भारत के अब सात पदक हो गए हैं, जिसमें एक स्वर्ण, चार रजत और दो कांस्य शामिल हैं। (Asian Games Final)
भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में तीन विकेट पर 216 रन बनाए थे। जवाब में श्रीलंका की टीम 15.4 ओवर में 69 रन पर ऑलआउट हो गई। 147 रन की जीत महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत की रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत भी है। इससे पहले भारत ने मलेशिया को 142 रन से हराया था। (Asian Games Final)
217 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका की शुरुआत खराब रही। शेफाली वर्मा ने इमेशा दुलानी को तीन रन पर ऋचा घोष के हाथों स्टंप कराया। श्रीलंका का स्कोर 2.5 ओवर में 18 रन पर एक विकेट था। (Asian Games Final)
कप्तान चमारी अटापट्टू ने कुछ अच्छे शॉट लगाए और नंदिनी शर्मा तथा क्रांति गौड़ के ओवरों में दो-दो चौके लगाए। (Asian Games Final)
हालांकि, शेफाली ने हसीनी परेरा को भी अपना शिकार बनाया। हसीनी बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में भारती फुलमाली के हाथों कैच हो गईं और खाता नहीं खोल सकीं। पावरप्ले के छह ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर दो विकेट पर 41 रन था। (Asian Games Final)
इसके बाद दीप्ति शर्मा ने श्रीलंका की कप्तान अटापट्टू को 21 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 29 रन के निजी स्कोर पर आउट कर दिया। इसके बाद भारतीय स्पिनरों ने श्रीलंका के बल्लेबाजी क्रम को पूरी तरह बिखेर दिया। (Asian Games Final)
📸📸 from the Gold Medal match as #TeamIndia secure their biggest victory (by runs) in women’s T20Is 🙌👏
Scorecard ▶️ https://t.co/DVlhLBajxB
#AsianGames https://t.co/hIOUJIwf1x
— BCCI Women (@BCCIWomen) September 22, 2026
श्रेयांका पाटिल ने हरशिता समरविक्रमा को खाता खोले बिना आउट किया, जबकि श्री चरणी ने हंसिमा करुणारत्ने को एक रन पर पवेलियन भेजा। (Asian Games Final)
दीप्ति शर्मा ने कविशा दिलहारी को 11 रन पर आउट किया। श्रीलंका का स्कोर 9.1 ओवर में छह विकेट पर 49 रन हो गया। (Asian Games Final)
इसके बाद श्री चरणी ने काव्या कविंदी को दो रन पर आउट किया। दीप्ति ने सुगंधिका कुमारी को तीन रन पर आउट कर अपना तीसरा विकेट हासिल किया। 15वें ओवर में मिथिला अयोध्या ने रन आउट कर श्रीलंका का नौवां विकेट गिराया। इसके बाद श्रेयांका पाटिल ने आखिरी विकेट लेकर श्रीलंका की पारी 69 रन पर समेट दी। (Asian Games Final)
भारत की ओर से दीप्ति शर्मा ने चार ओवर में छह रन देकर तीन विकेट लिए। श्री चरणी ने चार ओवर में 13 रन देकर दो विकेट लिए। शेफाली वर्मा ने दो ओवर में तीन रन देकर दो विकेट और श्रेयांका पाटिल ने 1.4 ओवर में नौ रन देकर दो विकेट हासिल किए। (Asian Games Final)
भारत ने 216 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया
इससे पहले भारत ने स्मृति मंधाना और ऋचा घोष की शानदार बल्लेबाजी के दम पर 216 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। मंधाना ने 45 गेंदों पर पांच चौकों और सात छक्कों की मदद से 79 रन बनाए। उन्होंने शेफाली वर्मा के साथ पहले विकेट के लिए 99 रन की साझेदारी की। शेफाली ने 29 गेंदों पर तीन चौकों और तीन छक्कों की मदद से 48 रन बनाए। (Asian Games Final)
मंधाना ने 10वें ओवर में अपना 37वां टी20 अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक पूरा किया और इसी दौरान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 11,000 रन पूरे करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनीं। (Asian Games Final)
कप्तान हरमनप्रीत कौर 17 गेंदों पर 19 रन बनाकर आउट हुईं। (Asian Games Final)
अंत में ऋचा घोष ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 22 गेंदों पर छह चौकों और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 49 रन बनाए। उनकी पारी की बदौलत भारत ने 20 ओवर में तीन विकेट पर 216 रन बनाए, जो एशियाई खेलों के महिला क्रिकेट में अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है। (Asian Games Final)
श्रीलंका की ओर से चमुदी प्रबोदा, कविशा दिलहारी और सुगंधिका कुमारी ने एक-एक विकेट लिया। (Asian Games Final)
यह भी पढ़ें: Asian Games 2026: भारतीय महिला टीम ने फाइनल में श्रीलंका को दिया विशाल रनों लक्ष्य, शतक से चूकीं ये खिलाड़ी
संक्षिप्त स्कोर (Asian Games Final)
भारत—216/3 (स्मृति मंधाना 79, ऋचा घोष 49 नाबाद; चमुदी प्रबोदा 1/34) ने श्रीलंका—69 रन (चमारी अटापट्टू 29; दीप्ति शर्मा 3/6) को 147 रन से हराया।
यह भी देखें
Join Our WhatsApp Community
