ईरान-इजराइल युद्ध (Iran-Israel War) समाप्त होने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (US President Donald Trump) ने एक और युद्ध (War) को रोकने के लिए कदम उठाना शुरू कर दिया है। ट्रंप ने गाजा में शांति स्थापित करने के लिए मध्यस्थ की भूमिका निभानी शुरू कर दी है। अगले सप्ताह इजराइल और हमास के बीच युद्ध विराम की घोषणा हो सकती है। यह युद्ध पिछले 20 महीनों से चल रहा है।
ओवल ऑफिस में पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि युद्ध विराम और गाजा-इजराइल में बंधकों की रिहाई के लिए समझौते पर पहुंचने के प्रयास किए गए हैं। इसके लिए कुछ संबंधित लोगों से बातचीत की गई है। एक सप्ताह में गाजा पट्टी में युद्ध विराम हो जाएगा। लेकिन उन्होंने विस्तृत जानकारी नहीं दी।
यह भी पढ़ें – Prayagraj: अतीक अहमद के साढ़ू इमरान समेत आठ लोगों पर जमीन हड़पने का केस दर्ज, जांच में मिले सबूत
नेतन्याहू पर दबाव
टाइम्स ऑफ इजराइल के अनुसार, ईरान से युद्ध के बाद अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इजराइल पर गाजा में हमास के साथ चल रहे युद्ध को समाप्त करने का दबाव बना रहे हैं। ट्रंप अब अब्राहम समझौते को आगे बढ़ाना चाहते हैं। बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ केस वापस लेने की ट्रंप की मांग भी इसी से जुड़ी है। ट्रंप ने हाल ही में ट्रुथ सोशल पर नेतन्याहू के खिलाफ आपराधिक मामले की निंदा की और मांग की कि इस मामले को वापस लिया जाए। इस मांग के पीछे मकसद गाजा में युद्ध को खत्म करना और सभी बंधकों को रिहा करना है।
अमेरिका ने गाजा ह्यूमैनिटेरियन फाउंडेशन (जीएचएफ) को 30 मिलियन डॉलर का दान दिया है, यह एक ऐसा संगठन है जो पिछले एक महीने से गाजा में भोजन वितरित कर रहा है। ट्रंप ने कहा कि गाजा में स्थिति गंभीर है। हम उस क्षेत्र में बहुत सारा पैसा और बहुत सारा भोजन भेज रहे हैं।
ऐसे शुरू हुआ संघर्ष
गाजा में संघर्ष 7 अक्टूबर, 2023 को शुरू हुआ था। उस समय हमास ने इजरायल पर हमला किया था। 1,200 लोग मारे गए थे और 251 को हमास ने बंधक बना लिया था। उसके बाद इजरायल ने गाजा में बड़े पैमाने पर सैन्य अभियान शुरू किया। गाजा में स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि इस संघर्ष में अब तक 56,300 से अधिक लोग मारे गए हैं। इनमें से ज्यादातर महिलाएं और बच्चे हैं।
देखें यह वीडियो –
Join Our WhatsApp Community
