एमपी के खरगोन में बस पुल से नीचे गिरी, 15 लोगों की मौत, 20 घायल

मध्य प्रदेश में एक बस के पुल से गिर जाने से कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि लगभग 20 अन्य घायल हो गए हैं। घायलों मे से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

195

मध्य प्रदेश के खरगोन में एक बस के पुल से गिर जाने से कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि लगभग 20 अन्य घायल हो गए। हालांकि अनधिकृत सूचना के अनुसार मृतकों की संख्या 20 हो सकती है। लेकिन प्रशासन ने इसकी पुष्टि नहीं की है।

बस में सवार थे 50 से अधिक यात्री
जानकारी के मुताबिक हादसे के वक्त बस में 50 से ज्यादा यात्री सवार थे। बस इंदौर जा रही थी। तभी बस पुल से फिसलकर नीचे गिर गई। खरगोन के स्थानीय लोगों ने बचाव अभियान शुरू किया और दुर्घटना में घायल लोगों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। उधर, कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा दुर्घटनास्थल पर पहुंचे।  दुर्घटना की शिकार हुई बस श्रीखंडी से इंदौर जा रही थी।

ये भी पढ़ेंः समुद्र में और शक्तिशाली हुआ चक्रवात मोचा, इन राज्यों में अलर्ट जारी

9 मई की सुबह करीब 8.30 बजे यात्रियों से भरी यह बस दंसगा, डोंगरगांव के बीच बोराड़ नदी के पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नीचे जा गिरी। बताया जा रहा है कि एमएसटी हिरामणि ट्रेवल्स की यह बस (एमपी 10 पी 7755) ओवरलोड थी। बस में करीब 70-80 यात्री सवार थे।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है। हादसे में करीब 15 लोगों की मौत होने की जानकारी सामने आ रही है । मृतकों में चालक, परिचालक और क्लीनर भी शामिल हैं। घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और खरगोन जिला अस्पताल भेजा गया है। घटनास्थल पर मौजूद लोग खुद बस से लोगों को बाहर निकालने का प्रयास कर रहे हैं।

खरगोन विधायक रवि जोशी ने पूरी घटना की जानकारी ली और घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। घटनास्थल पर कई वरिष्ठ अधिकारी भी पहुंच गए हैं।

 

मृतकों के परिवारों को चार लाख मदद देने की घोषणा
दुर्घटना के बाद, मध्य प्रदेश सरकार ने मृतकों के परिवार के सदस्यों को चार लाख रुपये अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। राज्य सरकार ने गंभीर रूप से घायलों को चिकित्सा सहायता के लिए 50,000 रुपये, जबकि घायलों को 25,000 रुपये देने की भी घोषणा की।

 ये भी पढ़ेंः अमेरिका के इस शहर में फिर फायरिंग, 9 मृतकों में एक भारतीय इंजीनियर भी शामिल

 

 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.