Western Congo: बीच नदी में नाव में लगी आग, 16 लोगों की मौत

कांगो नदी में एक नाव में आग लगने से सोमवार को कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई। स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

69

अफ्रीका (Africa) की कांगो नदी (Congo River) में एक नाव (Boat) में भीषण आग (Fire) लगने का मामला सामने आया है। यह हादसा सोमवार (23 अक्टूबर) शाम को हुआ। इस भीषण हादसे में 16 लोगों की मौत (Death) की खबर है। यह जानकारी स्थानीय अधिकारियों ने दी। जानकारी के अनुसार, प्रांतीय डिप्टी पापी एपियाना ने बताया कि नाव ज़ैरे की राजधानी किंशासा के पूर्वी हिस्से से मबांदाका शहर की ओर ईंधन ले जा रही थी।

उन्होंने बताया कि हादसे में कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई। एपियाना के अनुसार, हादसे के बाद कम से कम 11 लोगों को बचाया गया और फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि कुछ और लोग लापता हैं या नहीं। इससे पहले कांगो नदी में एक नाव पलट गई थी, जिसमें सवार कम से कम 40 लोगों की मौत हो गई थी।

यह भी पढ़ें- RSS Foundation Day: भारत हर क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है: मोहन भागवत

कांगो में नाव पलटी, 40 लोगों की मौत
हाल ही में कांगो में नाव पलटने की दुर्घटना में 40 लोगों की मौत हो गई। रेस्क्यू टीम लापता लोगों की तलाश में जुटी हुई है। यह नाव माबंडाका शहर के पास डूब गई। उप प्रांतीय गवर्नर टेलर नगांज़ी के अनुसार, भूमध्य रेखा प्रांत के मबांदाका शहर में शुक्रवार देर रात एक नाव पलट गई। यह नाव यात्रियों को कांगो नदी से सटे बोलोम्बा शहर ले जा रही थी। इस नाव पर 300 से ज्यादा लोग सवार थे।

भूमध्य रेखा प्रांत के प्रांतीय स्वास्थ्य मंत्री डिडियर माबुला ने कहा कि 189 लोगों को बचाया गया। डिडियर माबुला ने कहा कि अक्सर नाव पर क्षमता से ज्यादा लोग सवार हो जाते हैं, जिससे ऐसी घटनाएं होती हैं। देश के उत्तर-पश्चिम में अधिकांश आबादी अच्छी सड़कों की कमी और कम खर्चीला होने के कारण नाव से यात्रा करना पसंद करती है। कांगो सरकार ने दुर्घटनाओं से बचने के लिए पूरे देश में रात की यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया था, हालांकि कई लोग इस निर्देश की अवहेलना कर रहे हैं।

देखें यह वीडियो- 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.