मुंबई में इस्लामिक स्टेट बनाने का षड्यंत्र? ऐसी है मौलाना की जुबानी, आतंकी कहानी

बांग्लादेशियों और रोहिंग्या मुसलमानों का प्रश्न गंभीर रहा है। इसके लेकर सुरक्षा एजेंसियां कार्रवाई भी करती रहती हैं। पाकिस्तान प्रायोजित आतंकी हमला झेल चुकी मुंबई में अलग इस्लामिक स्टेट बनाए जाने की बात सामने आई है।

426
इस्लामिक स्टेट

देश में बांग्ला भाषियों की बढ़ती संख्या के आरोप लगते रहे हैं। स्थानीय लोगों का तो आरोप रहा है कि, इस्लामिक स्टेट बनाने का षड्यंत्र विदेश धरती से चल रहा है। इन आरोपों पर बांग्लादेश के मौलाना ने स्पष्ट रूप से कह दिया है कि,  मुंबई उनके निशाने पर है। जहां, वर्षों पहले अलग से इस्लामिक स्टेट बनाने का कार्य चल रहा है।

मुंबई के दादर की बात करें तो पिछले कुछ महीने से फेरीवालों के रूप में बांग्लाभाषियों का वर्चस्व बढ़ने का आरोप लगा है। इसके लिए भारतीय जनता पार्टी की स्थानीय नेता अक्षता तेंडुलकर ने आंदोलन किया और फेरीवाला माफिया जमाल पर कार्रवाई भी करवाई थी। भाजपा का आंदोलन बांग्लादेशी फेरीवालों के विरोध में था। लेकिन, कार्रवाई में एक भी फेरीवाला बांग्लादेश न मिलने की बातें सामने आई। परंतु, अब भाजपा के आरोपों की पुष्टि बांग्लादेश से हो रही है। यदि यह सच है तो झकझोरनेवाला है।

क्या कहा मौलाना ने?
वे लोग जो मुंबई पढ़ाई के लिए स्टूडेंट वीज़ा पर जाते हैं, उनका स्टूडेंट वीज़ा समाप्त होने के बाद वे ड्राइवर बन जाते हैं। टैक्सी ड्राइवर बन जाते हैं, सुपर शॉप के मालिक और दुकानदार बन जाते हैं। यहां के 80-90 प्रतिशत छात्र ऐसा ही करते हैं। उनकी अगली पीढ़ी ने ऐसा सिस्टम बना दिया है कि, मुंबई में छोटा इस्लामिक स्टेट बन जाए।

ये भी पढ़ें – गेम जिहाद: महाराष्ट्र से चल रहा था नाबालिगों से गंदा खेल, शहनवाज परिवार के साथ फरार

सोशल मीडिया साइट ट्वीटर पर ‘पाकिस्तान अनटोल्ड’ नामक हैंडल से पोस्ट किया गया है। इसके लिए सौजन्य वॉइस ऑफ बांग्लादेश हिंदू को दिया गया है। यह अलग अलग संगठने हैं जो अपने अपने देशों में हिंदुओं के अधिकारों और उनके साथ हो रहे अत्याचार को सामने लाते हैं। अब इस संगठन ने मौलाना का जो कबूलनामा सामने लाया है, वह सुरक्षा और राष्ट्र के लिए गंभीर खतरा माना जा रहा है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.