Teacher Recruitment Controversy: मंत्रालय में आत्महत्या की कोशिश, सुरक्षा जाल में कूदा शख्स; पुलिस ने किया गिरफ्तार

शिक्षक भर्ती जल्द शुरू करने और संविदा भर्ती प्रक्रिया लागू नहीं करने के लिए एक व्यक्ति ने मंत्रालय के सुरक्षा जाल में छलांग लगाकर हड़कंप मचा दिया है।

80

मुंबई (Mumbai) से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। मुंबई में एक शख्स ने मंत्रालय (Ministry) के सुरक्षा जाल (Safety Net) में कूदकर आत्महत्या (Suicide) करने की कोशिश की। लेकिन, मंत्रालय के अंदर लगे सुरक्षा जाल की वजह से उसकी जान बच गई। पुलिस (Police) ने उस शख्स को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस को अभी तक उसके आत्महत्या (Suicide) के पीछे के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

मुंबई के मंत्रालय से कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश करने वाले एक शख्स का वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में शख्स सुरक्षा जाल में फंसने के बाद ‘जय जवान जय किसान’ के नारे लगाता नजर आ रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शख्स अंबाजोगोई इलाके का रहने वाला है। वे मंत्रालय में शिक्षकों की भर्ती के लिए आंदोलन करने गये थे।

यह भी पढ़ें- Varanasi:अब काशी दर्शन होगा और आसान, बैठक में ‘इस’ बात पर हुई चर्चा

पुलिस ने हिरासत में ले लिया
शख्स ने विरोध करते हुए कहा कि शिक्षक भर्ती तुरंत शुरू होनी चाहिए और संविदा भर्ती तुरंत बंद होनी चाहिए। अपनी मांगों को लेकर आक्रामक होने के बाद वह मंत्रालय में लगे सुरक्षा जाल को फांद गए और नारे भी लगाए। जब पुलिस के अनुरोध के बावजूद वह बाहर नहीं आया, तो अंततः एक पुलिसकर्मी खुद जाल में कूद गया और उसे गिरफ्तार कर लिया।

हालांकि, इस शख्स का नाम क्या है और उसने आत्महत्या की कोशिश क्यों की, इसके बारे में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ कर रही है।

देखें यह वीडियो- 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.