जम्मू-कश्मीर : लश्कर का ‘जहूर’ गिरफ्तार

जम्मू-कश्मीर में राजनीतिक हत्याओं का बड़ा आरोपी गिरफ्तार हुआ है। उसे अब कश्मीर लाकर पूछताछ की जाएगी।

88

राज्य में पिछले कुछ महीनों के बीच हुई राजनीतिक हत्याओं का आरोपी आतंकी पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। उसे सांबा जिले से गिरफ्तार किया गया है। उस पर एक पुलिस कर्मी की हत्या का भी आरोप है।

जम्मू-कश्मीर के आईजी विजय कुमार के अनुसार अनंतनाग पुलिस ने आतंकी जहूर अहमद राठेर उर्फ खालिद उर्फ साहिल को गिरफ्तार किया है। वो लश्कर ए तैयबा से संबद्ध है। मूल रूप से वह जम्मू के सांबा का रहनेवाला है। वह बारी ब्रहमन में छिपा हुआ था।

गिरफ्तार जहूर अहमद पर तीन भारतीय जनता पार्टी नेताओं की हत्या का आरोप है। ये हत्याएं वेसु, कुलगाम में हुई थीं। इसके अलावा कुलगाम के फुर्रा में एक पुलिस कर्मी की हत्या का भी उस पर आरोप है।

जहूर का आतंकी कनेक्शन

  • जहूर ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में 2004 में आतंकी प्रशिक्षण लिया था।
  • प्रशिक्षण के बाद जहूर अपने साथ पांच विदेशी आतंकियों को भारत ले आया।
  • उसने 2006 में आत्मसमर्पण कर दिया था।
  • 2020 में उसने फिर आतंकी गतिविधियां शुरू कर दीं।
Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.