उत्तर भारत समेत सेंट्रल एशिया में 24 घंटे में भूकंप का तीसरा झटका!

भूकंप से उत्तर भारत कांपा है। इसके कारण लोग अपने घरों से बाहर निकल आए हैं।

97

उत्तर भारत समेत पूरा सेंट्रल एशिया भूकंप के झटकों से हिल गया है। इसकी तीव्रता रेक्टर स्केल पर 6.1 बताई जा रही है। इसका केंद्र ताजिकिस्तान में था। वहां पर इसकी तीव्रता 6.3 आंकी गई है। पिछले 24 घंटे में तीसरा भूकंप का झटका है।

गुरुवार रात में आए इस भूकंप को पूरे उत्तरी क्षेत्र में लोगों ने महसूस किया। झटकों के कारण लोग घर से बाहर आ गए। भूगर्भ विज्ञानियों के अनुसार भूकंप रात लगभग 10.31 मिनट पर आया। भारत के नेशनल सेंटर फॉर सेिस्मोलॉजी के अनुसार अफगानिस्तान के फयजाबाद में धरातल में 74 किलोमीटर नीचे इसका केंद्र था।

ये भी पढ़ें – ‘राम भक्त’ को चंदे में मिली मौत?

भूकंप के कारण पूरे उत्तर भारत में लोग घरों से बाहर आ गए। प्रारंभिक रूप से कहीं से कोई जानमाल की खबर नहीं है। इस भूकंप को कई सेकंड तक लोगों ने महसूस किया। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लोगों की सुरक्षा के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इसके अलावा पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने तात्कालिक तौर पर किसी जानमाल के नुकसान से इन्कार किया है।

ये भी पढ़ें – लद्दाख के बाद देपसांग मुद्दे पर भारत की नजर!… जानिए क्या है खबर

24 घंटे में तीसरा झटका
12 फरवरी 2021 को सबेरे 8.01 मिनट पर 4.3 तीव्रता का भूकंप का झटका राजस्थान के बीकानेर में महसूस किया गया था। यह धरातल से 290 किलोमीटर अंदर था।

12 फरवरी 2021 को रात 1.04 मिनट पर भी अफगानिस्तान के फयजाबाद में 4.7 तीव्रता का भूकंप आया था। धरातल में 234 किलोमीटर अंदर इसका केंद्र था।

 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.