प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) गुरुवार (25 सितंबर) को उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) और राजस्थान (Rajasthan) के दौरे पर रहेंगे। वह ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) में उत्तर प्रदेश अंतर्राष्ट्रीय व्यापार शो 2025 का उद्घाटन करेंगे और वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) के शुभारंभ सहित राजस्थान में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में आयोजित उत्तर प्रदेश अंतर्राष्ट्रीय व्यापार शो 2025 का मेगा आयोजन 25 से 29 सितंबर तक चलेगा, जिसमें उत्तर प्रदेश की औद्योगिक, कृषि, सांस्कृतिक और नवाचार क्षमताओं को वैश्विक मंच पर प्रदर्शित किया जाएगा।
यह भी पढ़ें – Asia Cup: साहिबजादा और हारिस रऊफ को शर्मनाक हरकत का खामियाजा भुगतना पड़ेगा, BCCI ने ICC से की शिकायत
कल 25 सितंबर को ‘मेक इन इंडिया’ और ‘वोकल फॉर लोकल’ के साथ विकसित भारत के हमारे संकल्प को एक नई गति मिलने वाली है। सुबह करीब 9:30 बजे ग्रेटर नोएडा में उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो का हिस्सा बनूंगा। इस आयोजन के जरिए दुनिया आईटी से लेकर टेक्सटाइल सेक्टर तक भारत के सामर्थ्य का…
— Narendra Modi (@narendramodi) September 24, 2025
प्रधानमंत्री मोदी का दौरा क्यों महत्वपूर्ण है?
बता दें कि पीएम मोदी राजस्थान के बांसवाड़ा से 1.08 लाख करोड़ की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा, भाजपा इस यात्रा के माध्यम से दक्षिणी राजस्थान में अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश कर रही है, यही वजह है कि उनकी यह यात्रा बेहद खास मानी जा रही है।
इस यात्रा के दौरान, वह बांसवाड़ा में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे और पीएम-कुसुम योजना के लाभार्थियों से बातचीत करेंगे। प्रधानमंत्री अणुशक्ति विद्युत निगम लिमिटेड (अश्विनी) की माही बांसवाड़ा राजस्थान परमाणु ऊर्जा परियोजना (4×700 मेगावाट) की आधारशिला भी रखेंगे, जिसकी अनुमानित लागत लगभग 42,000 करोड़ है। यह परियोजना देश के सबसे बड़े परमाणु संयंत्रों में से एक होगी।
राजस्थान में कल होने वाले विकास कार्यक्रम से राज्य के साथ-साथ देश की ऊर्जा सुरक्षा को नई मजबूती मिलने वाली है। बांसवाड़ा में दोपहर बाद करीब 1.45 बजे 1 लाख 22 हजार करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करूंगा। इनमें एटॉमिक पावर प्रोजेक्ट्स के साथ ही हेल्थ,…
— Narendra Modi (@narendramodi) September 24, 2025
वंदे भारत एक्सप्रेस का सौगात
राजस्थान के एक महत्वपूर्ण दौरे पर हैं और राज्य को कई महत्वपूर्ण सौगात देने वाले हैं। इस यात्रा की सबसे खास बात तीन नई ट्रेनों का शुभारंभ है, जिनमें वंदे भारत एक्सप्रेस प्रमुख है। प्रधानमंत्री मोदी बीकानेर और दिल्ली के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके अलावा, जोधपुर और दिल्ली के बीच एक और वंदे भारत एक्सप्रेस और चित्तौड़गढ़ और उदयपुर के बीच एक नई एक्सप्रेस ट्रेन भी शुरू की जाएगी।
देखें यह वीडियो –
Join Our WhatsApp Community
