एयर इंडिया के विमान में आई खराबी, रूस में आपात लैंडिंग

दिल्ली सैन फ्रांसिस्को की फ्लाइट के इंजन में तकनीकी खराबी आने के कारण उसे रूस के शहर मगदान में इमरजेंसी लैंडिंग की गई है।

171

एयर इंडिया (Air India) के विमान (Aircraft) की रूस में आपात लैंडिंग (Emergency Landing) का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि दिल्ली से अमेरिका (America) के सैन फ्रांसिस्को (San Francisco) जा रहे एयर इंडिया के AI173 विमान की रूस के मगदान में इमरजेंसी लैंडिंग की गई है। इंजन में तकनीकी खबर आने के बाद यह फैसला लेना पड़ा। इस फ्लाइट में कुल 216 यात्री सवार थे। साथ ही 16 क्रू मेंबर भी फ्लाइट का हिस्सा थे।

एयर इंडिया की ओर से दी गई आधिकारिक जानकारी में बताया गया, ”जमीन पर सभी यात्रियों की मदद की जा रही है। उन्हें जल्द से जल्द अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था दी जाएगी। विमान वर्तमान में अनिवार्य जांच से गुजर रहा है। यात्रियों को हुई असुविधा के लिए हमें खेद है।

यह भी पढ़ें- भारत के दक्षिण पश्चिमी हिस्से पर ‘बिपरजॉय’ का खतरा, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

यात्रियों को दी जा रही सुविधा
एयर इंडिया के एक अधिकारी ने कहा कि मगदान हवाई अड्डे पर यात्रियों को हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है और जल्द से जल्द उनके गंतव्य तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक विकल्प उपलब्ध कराए जाएंगे। लैंडिंग के बाद विमान की जांच की जा रही है।

देखें यह वीडियो- नारियल पर नाले का पानी डालने का वीडियो वायरल, ग्रेटर नोएडा का मामला

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.