मोतिहारी (Motihari) से पटना (Patna) जा रही बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (Bihar State Road Transport Corporation) की बस (Bus) रविवार को एनएच 28 पर बैशाहां गांव के सामने अनियंत्रित (Uncontrolled) होकर पलट गई। गनीमत रही कि यात्रियों से भरी बस में महज कुछ यात्री आंशिक रूप से घायल हुए, मौके पर पहुंची दवा से भरी एम्बुलेंस में घायलों का उपचार किया गया, जिसके बाद सभी यात्री अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस जैसे ही उक्त स्थान पर पहुँची, चालक ने अचानक वाहन से अपना संतुलन खो दिया, जिसके कारण बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। इस घटना से यात्रियों में तत्काल अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। बस चालक नवल साह ने बाद में बताया कि बस की स्टीयरिंग अचानक जाम हो गई थी, जिस वजह से यह हादसा हुआ। उन्होंने ईश्वर का शुक्र अदा करते हुए कहा कि गनीमत रही कि बस के पलटने के दौरान कोई दूसरा वाहन ओवरटेक नहीं कर रहा था, वरना यह हादसा और भी भयावह हो सकता था।
यह भी पढ़ें – Delhi Crime: ईडी और सीबीआई अधिकारी बनकर करोड़ों की ठगी, मामला दर्ज
यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया
बस पलटने का दृश्य देखते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए दौड़ पड़े। उन्होंने बिना समय गंवाए बस के शीशे तोड़े और अंदर फंसे चालक दल के सदस्यों और यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। बचाव कार्य में जुटे लोगों ने घबराए हुए यात्रियों को पानी पिलाया और अन्य आवश्यक सहायता प्रदान की। बस में सवार यात्रियों में गणेश प्रसाद और उनकी पत्नी मुन्नी देवी भी शामिल थीं, जो मोतिहारी से मोतीपुर के झिंगहा गांव की यात्रा कर रहे थे।
हादसे में बच्चे समेत कई यात्री घायल
घायल यात्री रामनाथ प्रसाद जो मोतिहारी से चलकर पटना जा रहे थे। पवन गुप्ता, पत्नी लवली देवी और इनका एक साल का बच्चा तीनों घायल है जो मोतिहारी से चलकर पटना जा रहे थे। सुरक्षित यात्री दूसरे बस से अपने गंतव्य की ओर गए और जो यात्री घायल हुए उन्हें प्राथमिक उपचार करने के बाद अपने घर की ओर वापस लौट गए तथा सकुशल व सुरक्षित निकलने के लिए ईश्वर का आभार प्रकट किया।
देखें यह वीडियो –
Join Our WhatsApp Community
