Earthquake: अंडमान के पास समुद्र में 5.4 तीव्रता का भूकंप, 90 किमी गहराई में था केंद्र

अंडमान के निकट समुद्र में रिक्टर पैमाने पर 5.4 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप महसूस किया गया।

138
file photo

अंडमान (Andaman) के पास समुद्र में रविवार दोपहर 12 बजकर 6 मिनट पर भूकंप (Earthquake) के जोरदार झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल (Richter Scale) पर इस भूकंप की तीव्रता (Intensity) 5.4 मापी गई है। भूकंप का केंद्र समुद्र में 90 किलोमीटर की गहराई में था।

फिलहाल, भूकंप के बाद किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है।

यह भी पढ़ें – Shimla: रोहड़ू में सेब कारोबारी से लाखों की ठगी, केस दर्ज, जाने क्या है पूरा मामला

क्या होता है 5.4 तीव्रता का भूकंप?
भूगर्भ विशेषज्ञों के अनुसार, 5 से 5.9 तीव्रता के भूकंप को मध्यम माना जाता है। इस तीव्रता के झटकों से घरों में रखा भारी सामान और फर्नीचर भी हिल सकता है।

क्यों आते हैं भूकंप?
पृथ्वी के भीतर टेक्टोनिक प्लेटों के हिलने और एक-दूसरे से टकराने के कारण भूकंप आते हैं। भारत का लगभग 59 फीसदी हिस्सा भूकंप के लिहाज से संवेदनशील माना जाता है।

भूकंप आने पर कैसे करें बचाव?
– अगर आप घर में हैं, तो तुरंत बाहर निकलकर किसी खुली जगह पर जाएं।
– यदि बाहर निकलना संभव न हो, तो किसी मजबूत टेबल या बिस्तर के नीचे छिप जाएं।
– भूकंप के दौरान लिफ्ट का इस्तेमाल बिल्कुल न करें।
– पेड़ों और बिजली की लाइनों से दूर रहें।

देखें यह वीडियो – 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.