Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में मौसम बदला, धूल भरी आंधी के साथ बारिश

दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार देर रात अचानक मौसम बदल गया। धूल भरी आंधी और तूफान के बाद आईएमडी ने अगले दो दिनों तक बारिश की भविष्यवाणी की है।

357

दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में शुक्रवार रात अचानक मौसम (Weather) बदल गया। धूल भरी आंधी (Storm) के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। खासकर पैदल चलने वालों और दोपहिया वाहन चालकों को इससे काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई जगहों पर पेड़ उखड़ कर गिर गये, जिससे लंबा जाम लग गया। कई इलाकों में बिजली कटौती (Power Cut) की भी शिकायतें आईं। मौसम विभाग (Meteorological Department) ने शनिवार और रविवार को बारिश का येलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी किया है।

मौसम विभाग ने जारी किया था तूफान का अलर्ट
बता दें कि मौसम विभाग ने अपने अपडेट में कहा था कि आज पूरे दिल्ली और एनसीआर में धूल भरी आंधी-तूफान के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान 50-70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी।

शुक्रवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस था, जबकि न्यूनतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस था, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक था। शुक्रवार सुबह से ही धूप खिली रही। दोपहर में गर्मी ने लोगों को परेशान किया।

यह भी पढ़ें- Supreme Court: मुख्यमंत्री केजरीवाल को अंतरिम जमानत मिलने पर भाजपा ने कही ये बात

शनिवार को कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को धूल भरी आंधी चलेगी और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। साथ ही हल्की बारिश के भी आसार हैं। इससे अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। हालांकि, न्यूनतम तापमान भी बढ़कर 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। अगर बारिश हुई तो यह मई का पहला पश्चिमी विक्षोभ होगा।

देखें यह वीडियो- 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.