खालिस्तानी झंडा फहराने के लिए उकसाने वाला पन्नू अपना घर भी नहीं बचा पाया, देश भक्तों ने कर दिया ऐसा

सिख फॉर जस्टिस के आतंकी गुरुपतवंत सिंह पन्नू की हैसियत कितनी है, इसकी जानकारी इस खबर से मिल सकती है।

87

सिख फॉर जस्टिस के आतंकी गुरुपतवंत सिंह पन्नू 15 अगस्त और 26 जनवरी जैसे राष्ट्रीय पर्व पर लोगों को खालिस्तानी झंडा फहराने के लिए उकसाते रहता है, लेकिन बीच-बीच में उसकी हौसियत की पोल खुलते रहती है। अब जब देश में स्वतंत्रता का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है, तब हर घर तिरंगा की धूम है। ऐसे में कुछ लोगों ने पन्नू के घर पर तिरंगा फहराकर उसकी औकात बता दी है।

कहा जा रहा है कि दूसरों को खालिस्तान का झंडा फहराने के लिए उकसाने का षड्यंत्र रचने वाला पन्नू अपना घर भी देश भक्तों से नहीं बचा सका और वहां तिरंगा फहराकर उन्होंने उसे चुनौती दे डाली। बता दें कि पन्नू का पैतृक निवास पंजाब के अमृतसर के खानकोट गांव में स्थित है। लोगों ने उसके घर पर झंडा फहराकर उसकी हैसियत बता दी है।

पन्नू कई बार दे चुका है गीदड़ भभकी
-हाल ही में गुरुपतवंत सिंह पन्नू ने एक वीडियो जारी किया था। उसमें वह पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को धमकी दे रहा था। इसके साथ ही उसने खालिस्तानी झंडा फहराने वालों को इनाम देने की भी घोषणा की थी।

-इससे पहले 2021 में भी पन्नू ने स्वतंत्रता दिवस से कुछ दिन पहले एक वीडियो जारी कर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को धमकाया था। उसने कहा था कि वह मुख्यमंत्री को 15 अगस्त को तिरंगा नहीं फहराने देगा।

-उसने एक ऑडिया क्लिप में कहा था कि पंजाब के बाद वह हिमाचल पर भी कब्जा करेगा। इसका कारण बताते हुए उसने कहा था कि हिमाचल प्रदेश का कुछ भाग पहलं पंजाब में था। उसकी इस धमकी के खिलाफ उस पर राजद्रोह का मामला दर्ज किया गया था।

-इसके साथ ही 2022 के अप्रैल में एक वीडियो जारी कर हरियाणा के कलेक्टर ऑफिस पर खालिस्तानी झंडा फहराने की धमकी दी थी।

-मई 2022 में उसने कट्टरपंथी यासीन मलिक की सजा पर भड़काऊ बयान जारी किया था। पन्नू ने मलिक को आइकॉनिक बताते हुए मुसलमानों से अमरनाथ यात्रा रोकने की अपील की थी।

-पन्नू के संगठन सिख फॉर जस्टिस को भारत में 2019 में बैन कर दिया गया है। फिलहाल उसके परिवार का कोई भी सदस्य भारत में नहीं रहता है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.