Mumbai: वेस्टर्न लाइन के स्टेशनों पर बढ़ी यात्रियों की परेशानी! मेगा ब्लॉक के चलते 200 से ज्यादा ट्रेनें रद्द

मुंबई में लोकल ट्रेन से सफर करनेवाले यात्रियों की मुश्किलें अगले कुछ दिनों के लिए बढ़ गई हैं। मेगा ब्लॉक के चलते हर दिन 200 से ज्यादा लोकल ट्रेनें रद्द रहेंगी।

209
Photo : Twitter : Video Screenshot

मुंबई (Mumbai) की वेस्टर्न लाइन (Western Line) पर सफर करने वाले यात्रियों (Passengers) की परेशानी बढ़ गई है। शुक्रवार 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक इस रूट पर मेगा ब्लॉक (Mega Block) रहेगा जिसके चलते रोजाना 290 लोकल सेवाएं रद्द (Local Services Cancelled) रहेंगी। यह मेगा ब्लॉक बांद्रा (Bandra) और गोरेगांव स्टेशनों (Goregaon Stations) के बीच छठी लाइन बिछाने के लिए किया गया है। 27 अक्टूबर को मेगा ब्लॉक का पहला दिन था। मेगा ब्लॉक के कारण पहले ही दिन स्टेशनों और लोकल ट्रेनों में लोगों की भारी भीड़ देखी गई। वेस्टर्न लाइन को मुंबई का सबसे व्यस्त ट्रैक कहा जाता है। इस रूट पर हर दिन करीब 15-20 लाख लोग लोकल ट्रेनों से यात्रा करते हैं।

जानकारी के अनुसार, 27 अक्टूबर से 5 नवंबर के बीच इस रूट पर 2,500 से ज्यादा लोकल ट्रेन सेवाएं रद्द रहेंगी। 43 मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें पूरी तरह रद्द रहेंगी जबकि 188 अन्य आंशिक रूप से रद्द या शॉर्ट-टर्मिनेट की जाएंगी।

यह भी पढ़ें- आजम खान के करीबियों के घर आयकर विभाग का छापा, बढ़ सकती हैं सपा नेता की मुश्किलें 

स्टेशनों पर लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा
लोकल ट्रेनें रद्द होने से यात्री काफी परेशान दिखे। गोरेगांव स्टेशन पर लोग लोकल ट्रेन में चढ़ने और उतरने के लिए काफी मशक्कत करते नजर आए। हालांकि, वेस्टर्न रेलवे लगातार स्टेशनों पर लोकल ट्रेनों के रद्द होने की जानकारी दे रहा है। पिछले कई दिनों से पश्चिम रेलवे की वेबसाइट, सोशल मीडिया और अनाउंसमेंट के जरिए यात्रियों को मेगा ब्लॉक की जानकारी दी जा रही है।

चर्चगेट से विरार 
27-28 अक्टूबर: 128 ट्रेनें रद्द।
29 अक्टूबर: 116 ट्रेनें रद्द।
30 अक्टूबर-3 नवंबर: 158 ट्रेनें रद्द।
4 नवंबर: 46 ट्रेनें रद्द।
5 नवंबर: 54 ट्रेनें रद्द।

विरार से चर्चगेट
27-28 अक्टूबर: 127 ट्रेनें रद्द।
29 अक्टूबर: 114 ट्रेनें रद्द।
30 अक्टूबर-3 नवंबर: 158 ट्रेनें रद्द।
4 नवंबर: 47 ट्रेनें रद्द।
5 नवंबर: 56 ट्रेनें रद्द।

देखें यह वीडियो- 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.