Shardiya Navratri 2025: नवरात्रि के अवसर पर PM Modi ने दीं देशवासियों को शुभकामनाएं, जानें एक्स अकाउंट पर क्या कहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शरद नवरात्रि के अवसर पर सभी नागरिकों को अनंत शुभकामनाएं दी हैं। आज देश के लिए एक खास दिन है, क्योंकि शरद नवरात्रि त्योहार शुरू हो रहा है और सरकार ने कई जरूरी वस्तुओं पर जीएसटी दर में कटौती की घोषणा की है, जो आज 22 सितंबर से लागू हो गई है।

183
Photo : PM Modi : BJP

आज देश के लिए एक खास दिन है, क्योंकि शारदीय नवरात्रि (Shardiya Navratri) त्योहार शुरू हो रहा है और सरकार ने कई जरूरी सामानों पर GST दरें (GST Rates) कम करने की घोषणा की थी, जो आज 22 सितंबर से लागू हो गई है। रोजमर्रा की चीजों से लेकर कार और अन्य सामान तक, सोमवार से कीमतें सस्ती हो गई हैं। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने देशवासियों को बधाई दी।

पीएम मोदी ने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट में कहा, “नवरात्रि की सभी को अनंत शुभकामनाएं। यह पावन त्योहार भक्ति, साहस, आत्म-नियंत्रण और दृढ़ संकल्प से भरा है, यह सभी के जीवन में नई शक्ति और आस्था लाए। जय माता दी!” पीएम मोदी ने आगे कहा, “आज नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा का विशेष महत्व है। मैं प्रार्थना करता हूं कि मां के आशीर्वाद से सभी का जीवन खुशियों और अच्छे स्वास्थ्य से भरा रहे।”

यह भी पढ़ें – Asia Cup 2025: भारत ने लगातार दूसरी बार पाकिस्तान को हराया, अभिषेक शर्मा ने खेली शानदार पारी

पंडित जसराज का भजन शेयर किया
पीएम मोदी ने यह भी कहा, “नवरात्रि भक्ति का त्योहार है। कई लोगों ने संगीत के माध्यम से अपनी भक्ति व्यक्त की है। मैं आपके साथ पंडित जसराज द्वारा रचित एक सुंदर भजन शेयर कर रहा हूं। अगर आपने कोई भजन गाया हो या आपका कोई पसंदीदा भजन हो, तो कृपया मेरे साथ शेयर करें। मैं आने वाले दिनों में उनमें से कुछ शेयर करूंगा!”

देखें यह वीडियो – 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.