अब आम मुंबईकरों को मिलेगी लोकल में एंट्री

महाराष्ट्र सरकार द्वारा रेलवे प्रशासन को लिखे पत्र के अनुसार आम मुुंबईकरों के लिए सुबह 7.30 बजे पहली लोकल चलेगी। उसके बाद सुबह 11 बजे से 4.30 बजे तक और फिर रात 8.00 बजे से आखिरी लोकल तक में सभी को यात्रा करने की अनुमति दी जाएगी।

89

मुंबई की लाइफ लाइन कही जाने वाली लोकल सेवा सभी के लिए जल्द शुरू की जा सकती है। महाराष्ट्र सरकार के राहत व पुनर्वसन मंत्री विजय वडेट्टीवार ने इस बारे में कहा है कि आनेवाले दिनों में मुंबई लोकल में सभी को यात्रा की अनुमति मिल सकती है। राज्य सरकार ने इसके लिए रेलवे को पत्र लिखकर अनुमति मांगी है। हालांकि यात्रा के लिए राज्य सरकार ने समय निर्धारित किया है। इससे पहले लोकल ट्रेनों में वकीलों और महिलाओं को यात्रा की इजाजत दी जा चुकी है।

 दो-तीन दिन में आम मुंबईकरों को मिलेगी अनुमति
महाराष्ट्र सरकार द्वारा रेलवे प्रशासन को लिखे पत्र के अनुसार आम मुुंबईकरों के लिए सुबह 7.30 बजे पहली लोकल चलेगी। उसके बाद सुबह 11 बजे से 4.30 बजे तक और फिर रात 8.00 बजे से आखिरी लोकल तक में सभी को यात्रा करने की अनुमति दी जाएगी। अगले दो-तीन दिन में इस बारे मे रेलवे प्रशासन द्वारा निर्णय लेने के बाद आम मुंबईकरों को लोकल में सफर की अनुमति मिल सकती है।

Mumbai, India

एक ट्विटर यूजर ने मांगा था जवाब
इससे पहले एक ट्विटर यूजर एम के लुधवानी ने सीएमओ महाराष्ट्र को टैग करते हुए ट्विट किया था, “पहले महिलाओं को मुंबई लोकल में यात्रा की अनुमति मिली, अब वकीलों को दे दी गई। व्यवसायियों, कर्मचारियों और आम लोगो को इससे क्यों हटा दिया गया..दिवाली के मौसम में मुंबई के लोगों के साथ यह बहुत बड़ा अन्याय है।”

ये भी पढ़ेंः …तो महाराष्ट्र में भी लागू होगा यूपी पैटर्न!

परिवहन मंत्री ने दिया जवाब
इसका जबाव देते हुए विजय वडेट्टीवार ने ट्विट किया,”हम अगले कुछ दिनों में सभी के लिए लोकल सेवाएं शुरू करने पर निर्णय लेंगे। हमने विभिन्न हितधारकों के साथ विचार-विमर्श किया है। मुंबईकरों को जल्द ही इस परेशानी से राहत मिलेगी।”

लोकल में क्षमता से कम यात्री
कोरोना से पहले सामान्य दिनों में करीब 2400 लोकल ट्रेनें चलती हैं। मौजूदा समय में वेस्टर्न रेलवे 506 और सेंट्रल रेलवे 453 लोकल ट्रेनें चला रही हैं। इन दोनों को मिलाकर कुल 1200 लोगों की क्षमतावाली लोकल में फिलहाल सिर्फ 500 से 700 लोग ही यात्रा कर रहे हैं। मुंबई में एसी लोकल सेवा भी शुरूहो चुकी है। वहीं मोनो रेल सेवाएं 18 अक्टूबर से और मेट्रो सर्विस 19 अक्टूबर से शुरू की गई है।

23 मार्च से लोकल कर दी गई थी बंद
देश के साथ ही मुंबई में भी कोरोना महामारी की वजह से मार्च में लॉकडाउन लागू किया गया था। इस वजह से 23 मार्च से मुंबई में लोकल सेवा बंद कर दी गई थी। बाद में जून महीने से इसे सिर्फ आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोगों के लिए शुरू की गई थी। इसके बाद 20 अक्टूबर को महिलाओं और 27 अक्टूबर को वकीलों को यात्रा करने की इजाजत दे दी गई थी।

 

 

 

 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.