मुंबई : …इसलिए लोकल में अब ‘मार्शल’ आर्ट्स!

महाराष्ट्र को कोविड-19 संक्रमण की दूसरी लहर से बचाने के लिए मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ने कड़े कदम उठाने के संकेत दिये हैं। मुंबई की महापौर ने भी लोगों से दिशा-निर्देशों के पासन की अपील की है।

100

महाराष्ट्र में कोविड-19 के संक्रमित बढ़ रहे हैं। इससे मुंबई अछूती नहीं है। शहर में बढ़ रही संक्रमितों की संख्या पर नियंत्रण रखने के लिए सभी एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं। लोकल सेवा में सामान्य नागरिकों को प्रवेश देने के बाद संक्रमितों की संख्या में बढ़ोतरी से अब लोकल में मास्क पर ‘मार्शल’ आर्ट्स अपनाने की बारी आ गई है।

दरअसल, लोकल ट्रेनों में भीड़ धीर-धीरे बढ़ रही है। इसमें बड़ी संख्या में यात्री मास्क को ठीक से लगाते नहीं हैं और कुछ तो लगाते ही नहीं हैं। ऐसे यात्रियों से निपटने के लिए अब मुंबई महानगर पालिका लोकल सेवाओं के लिए मार्शल नियुक्त करेगी। इस विषय में लोगों द्वारा बरती जा रही कोताही के लिए सरकार और प्रशासन ने पहले ही आगाह कर दिया था।

ये भी पढ़ें – एसएचओ आशीष दुबे पर हमला करनेवाला आरोपी ऐसे दबोचा गया!

दो दिनों में शुरू होगा अभियान
बिन मास्क यात्रा करनेवाले लोगों पर कार्रवाई की शुरुआत अगले दो दिनों में शुरू हो जाएगी। अब तक क्लीन-अप मार्शल के रूप में नियुक्त कर्मी सड़कों पर मास्क न पहननेवालों पर कार्रवाई कर रहे हैं। लेकिन अब ये सभी लोकल ट्रेन के स्टेशनों पर तैनात होंगे। इसके लिए 100 मार्शल की नियुक्ति की जाएगी।

ये कार्रवाई अगले दो दिनों में शुरू हो जाएगी। निजी एजेंसी के माध्यम से 100 कर्मियों की नियुक्ति की जाएगी। ये कर्मी लोकल ट्रेन के स्टेशन पर मास्क न पहननेवाले लोगों को पकड़ेंगे और उन पर 200 रुपए का दंड लगाएंगे।
सुरेश काकाणी, अतिरिक्त आयुक्त, मुंबई मनपा

ये भी पढ़ें – लखनऊ से ऐसे दबोचे गए पीएफआई के दो गुर्गे!

सड़कों पर करोड़ो की वसूली
मुंबई मनपा द्वारा नियुक्त मार्शलों ने शहर में मास्क न पहननेवालों पर कार्रवाई करके अब तक करोड़ो रुपए का दंड वसूल किया है। इसके अंतर्गत 15 लाख मुंबईवासियों से 30 करोड़ करोड़ रुपए दंड के रूप में वसूले गए हैं।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.