गुवाहाटी में जल त्राहि, जीवित ही बन गई समाधि

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार राज्य में 17 जून तक बरसात को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है।

96

गुवाहाटी में दो दिनों से हो रही मूसलाधार बरसात से स्थिति गंभीर हो गई है। राजधानी के पश्चिम बोरागांव कंचन नगर इलाके में हुए भूस्खलन के चलते चार लोगों की मौत हो गई। बीती रात घर में सो रहे लोगों के ऊपर पहाड़ी मिट्टी और पत्थर गिर गया। जिससे जीवित ही चार लोगों की समाधि बन गई।

एसडीआरएफ, पुलिस प्रशासन ने 14 जून सुबह से बचाव और खोज अभियान चलाते हुए मिट्टी में दबे चार लोगों के शव निकाले है। यह लोग नयन रजवंशी के घर में किरायेदार के रूप में रह रहे थे। यह लोग मृतक पेशे से मिस्त्री थे।

ये भी पढ़ें – इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने की पारिवारिक विवाद पर गंभीर टिप्पणी, एफआईआर को लेकर कही ये बात

गुवाहाटी के विभिन्न हिस्सों में भारी जलभराव
लगातार हो रही बरसात के चलते गुवाहाटी के विभिन्न हिस्सों में भारी जलभराव हो गया है। गुवाहाटी रेलवे स्टेशन के बाहर भी भारी जल जमाव हो गया है। बरसात के चलते पूरे गुवाहाटी समेत आसपास के इलाकों में जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हो गया है। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार राज्य में 17 जून तक बरसात को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.