गर्मी की चपेट में बिहार, इन 8 जिलों में लू का ऑरेंज अलर्ट जारी

बिहार में मौसम विभाग का कहर जारी है। इस बीच पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने एडवाइजरी जारी करते हुए दोपहर 12 बजे से तीन बजे के बीच लोगों को घर-दफ्तर से बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है।

126

राजधानी पटना सहित राज्य के सभी जिले भीषण गर्मी की चपेट में हैं। मौसम विभाग ने अब लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पटना में पिछले पांच दिनों से लगातार पारा चढ़ने से पिछले चार सालों में अधिकतम तापमान का नया रिकॉर्ड कायम किया है। 5 जून की सुबह से ही तेज धूप के कारण भीषण गर्मी का एहसास हो रहा है।

बिहार के इन जिलों में अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में पटना समेत राज्य के नौ जिलों मुजफ्फरपुर, शेखपुरा, जमुई, बांका, नालंदा, सीवान, मधुबनी, सारण, नवादा में हीट वेव (लू) का प्रभाव बने रहने की संभावना जतायी है। जबकि राज्य के आठ जिलों पूर्णिया, अररिया, भागलपुर, सुपौल, कटिहार, पश्चिमी चंपारण, खगड़िया, पूर्वी चंपारण में भीषण उष्ण लहर का अलर्ट है।

पंजाब में सुरक्षा पर सवाल! इस मंत्री के काफिले पर हमला, पुलिस को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

मौसम विभाग की सलाह                                                                                                          पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने एडवाइजरी जारी करते हुए दोपहर 12 बजे से तीन बजे के बीच लोगों को घर-दफ्तर से बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है। साथ ही पर्याप्त पानी पीने और एहतियात बरतने के निर्देश दिये हैं। को भागलपुर, वाल्मीकिनगर, सबौर, मोतिहारी, शेखपुरा, जमुई, भोजपुर, बांका में हीट वेव (लू) का प्रभाव बना रहा। जबकि पूर्णिया, फारबिसगंज, खगड़िया और कटिहार भीषण लू की चपेट में रहे। पटना समेत प्रदेश के 20 जिलों के अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.