महाराष्ट्र: मंत्रिमंडल विस्तार और युति का भविष्य, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बताया अमित शाह से भेंट में क्या रहा खास?

मंत्रिमंडल विस्तार की प्रतीक्षा लंबे काल से की जा रही है। इसके अलावा भाजपा शिवसेना युति को लेकर भी क्या रोडमैप है इस पर निर्णय होने था। केंद्रीय गृहमंत्री से मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री की भेंट इस कारण महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

277
मंत्रिमंडल विस्तार एकनाथ शिंदे

राज्य मंत्रिमंडल विस्तार, आगामी चुनाव और परियोजनाओं के कार्यों की योजना यह सब महत्वपूर्ण मुद्दे निर्णय की प्रतीक्षा में है। इस बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने केंद्रीय गृहमंत्री से भेंट की। जिसमें सभी मुद्दों पर चर्चा होने की बात सामने आई है। मुख्यमंत्री ने बताया कि, आगामी चुनाव भाजपा और शिवसेना साथ लड़ेंगे, इसके अलावा मत्रिमंडल विस्तार पर सकारात्मक स्थिति है।

भारतीय जनता पार्टी और शिवसेना सरकार को राज्य में ग्यारह महीने हो गए हैं। इस बीच मात्र अठारह मंत्रियों से राजकाज चल रहा है। जिसमें से नौ-नौ मंत्री भाजपा-शिवसेना दोनों के हैं। मंत्रिमंडल विस्तार की प्रतीक्षा लंबे समय से हो रही है। इसके लिए दोनों ही दलों के विधायकों में सुगबुगाहट भी है, लेकिन अब तक इस पर निर्णय नहीं हो पाया है। दूसरी महत्वपूर्ण चर्चा है कि, राज्य में आगामी समय में स्थानीय निकाय, लोकसभा चुनाव हैं, इसके कुछ महीनों पश्चात विधान सभा चुनाव भी हैं। इस पर गठबंधन की गाठों को सुलझाकर निर्णय लिये जाने की आशा व्यक्त की जा रही थी। इस पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बैठक के निर्णयों की जानकारी साझा की है।

चर्चा की बातें
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बताया कि, रविवार रात केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह से भेंट की। इसमें कृषि और सहकारिता विभाग से संबंधित विविद मुद्दों पर चर्चा हुई। राज्य में किसान, महिला सक्षमीकरण जैसे क्षेत्रों के लिए कार्य चल रहे हैं, कई देरी से चल रही परियोजनाओं को भी पूर्ण किया जा रहा है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के द्वारा हमें नित्य ही मार्गदर्शन मिलता रहा है। इसिलए मैं और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भेट की।

ये भी पढ़ें – एकजुट होने से पहले ही बिखरने लगा विपक्ष? तीसरी बार टली बैठक

युति लड़ेगी चुनाव, मंत्रिमंडल विस्तार पर निर्णय
समाचार माध्यमों से बात करते हुए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से भेंट में राज्य मंत्रिमंडल के विस्तार पर भी चर्चा हुई है। शीघ्र ही इस पर निर्णय सामने आएगा। इसके साथ ही राज्य के स्थानीय निकाय, लोकसभा और विधान सभा चुनावों से संबंधित निर्णय लेते हुए यह निश्चित किया गया है कि, भाजपा और शिवसेना दोनों ही दल मिलकर चुनाव लड़ेंगे।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.