Lok Sabha Elections: धामी ने साधा सपा-बसपा की पूर्व सरकार पर निशाना, राजनाथ सिंह के लिए कही ये बात

उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री ने कहा कि एक समय तथा जब यहां पर गुंडे बदमाश अपराधियों का शासन हुआ करता था। सपा बसपा की सरकार में वसूली गैंग सक्रिय था।

64

Lok Sabha Elections: उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 29 अप्रैल को भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लहर चल रही है। 400 पार का आंकड़ा पार होगा। उत्तर प्रदेश के साथ ही संपूर्ण भारत में विकासरूपी कमल खिलाने के लिए जनता-जनार्दन पूरी तरह से तैयार है। पुष्कर सिंह धामी रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के नामांकन में शामिल होने लखनऊ आये थे।

सपा-बसपा सरकार में सक्रिय था वसूली गैंग
उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री ने कहा कि एक समय तथा जब यहां पर गुंडे बदमाश अपराधियों का शासन हुआ करता था। सपा बसपा की सरकार में वसूली गैंग सक्रिय था। आज उत्तर प्रदेश का देशभर में उदाहरण दिया जाता है। गरीब कल्याण की योजनाएं जन-जन तक पहुंची हैं। 2014 से पहले अनेक योजनाएं आयीं लेकिन वह कुछ लोगों तक ही पहुंची।

राजनाथ सिंह जन-जन में लोकप्रिय
धामी ने कहा कि राजनाथ सिंह ने सेना को सशक्त एवं आधुनिक रूप से सुसज्जित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। साथ ही जन-जन के बीच भी वे अत्यंत लोकप्रिय हैं। मुझे विश्वास है कि लखनऊ की जनता पुनः प्रचण्ड बहुमत के साथ राजनाथ सिंह को रिकार्ड वोटों से विजयी बनाते हुए नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनायेगी।

इंडी गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि सपा कांग्रेस गठबंधन सरकार में कहीं आने वाले नहीं हैं। अपने परिवार को, भ्रष्टाचार को और अपने अस्तित्व को बचाने के लिए दोनों दल साथ आये हैं।

प्रदेश में कानून का राज
पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि लखनऊ पूरा बदला हुआ दिख रहा है। आज आसानी से कुछ ही मिनटों में गोमतीनगर, अलीगंज, निरालानगर पहुंचा जा सकता है। लखनऊ में काफी विकास के कार्य हुए हैं। अयोध्या में भव्य राम मंदिर बन रहा है। भव्य दिव्य काशी बनी है। उत्तर प्रदेश में निवेश भी खूब हुआ है। यूपी की पहचान एक बीमारू राज्य की थी। आज कानून व्यवस्था की स्थिति अच्छी हुई है।

Amit Shah Fake video: अमित शाह के फेक वीडियो मामले में पहली गिरफ़्तारी, वहीं तेलंगाना के सीएम की भी बढ़ी मुश्किलें

ये रहे उपस्थित
प्रेसवार्ता में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष सिंह, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित, सह मीडिया प्रभारी हिमांशु दुबे और डाॅ. अंकुश त्रिपाठी उपस्थित रहे।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.