Goa: वर्ष 2023 में आए कितने आए विदेशी पर्यटक, कितने प्रतिशत की हुई वृद्धि? जानने के लिए पढ़ें ये खबर

पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी ने 5 फरवरी को लोकसभा में जानकारी देते हुए बताया कि साल 2018 में गोवा में 9.34 लाख विदेशी सैलानी आए थे।

143

Goa: पर्यटन मंत्रालय(Ministry of Tourism) के अनुसार गोवा में वर्ष 2023 में विदेशी सैलानी की संख्या में पिछले साल के मुकाबले 130 प्रतिशत की बढ़ोतरी(130 percent increase in the number of foreign tourists compared to last year) हुई है। वर्ष 2023 में गोवा में 4.03 लाख विदेशी सैलानी आए।

Case of re-tweeting a tweet: दिल्ली उच्च न्यायालय के इस कदम से केजरीवाल की मुश्किलें बढ़ीं

पर्यटन मंत्री ने दी जानकारी
पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी(Tourism Minister G Kishan Reddy) ने 5 फरवरी को लोकसभा(Lok Sabha) में जानकारी देते हुए बताया कि साल 2018 में गोवा में 9.34 लाख विदेशी सैलानी आए थे। साल 2019 में यह संख्या बढ़कर 9.37 लाख हो गई लेकिन साल 2020 में कोरोना के कारण विदेशी सैलानी की संख्या घटकर 3.03 लाख हो गई। 2021 में यह संख्या और घटकर 0.22 लाख हो गई । साल 2022 में गोवा टूरिज्म में बढ़ोतरी होते हुए 1.75 लाख विदेशी सैलानी पहुंचे। साल 2023 में यह बढ़कर 4.03 लाख सैलानी हो गए।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.