जम्मू से श्रद्धालुओं का 28वां जत्था पवित्र गुफा के लिए रवाना, इतने तीर्थयात्री हैं शामिल

अमरनाथ की पवित्र गुफा 3,888 मीटर ऊंचाई पर स्थित है। 62 दिवसीय वार्षिक तीर्थयात्रा 1 जुलाई को अनंतनाग जिले के पहलगाम और गांदरबल जिले के बालटाल से शुरू हुई थी।

177
file pic

जम्मू के भगवती नगर स्थित आधार शिविर से 30 जुलाई की सुबह अमरनाथ श्रद्धालुओं का 28वां जत्था कड़ी सुरक्षा के बीच पवित्र गुफा के लिए रवाना किया गया। इस 28वें जत्थे में 1974 श्रद्धालु शामिल थे।

जत्थे में महिलाएं और बच्चे भी शामिल
जम्मू के भगवती नगर स्थित आधार शिविर से यात्रा के लिए 1974 श्रद्धालुओं का 28वां जत्था 30 जुलाई की सुबह जम्मू के यात्री निवास भगवती नगर से पहलगाम व बालटाल के लिए रवाना हुआ। पहलगाम मार्ग से यात्रा करने के लिए रवाना हुए 1410 श्रद्धालुओं के जत्थे में 1107 पुरुष, 240 महिलाएं, 2 बच्चे, 45 साधु और 16 साध्वी शामिल थे। इसी तरह बालटाल मार्ग से यात्रा करने के लिए रवाना हुए 564 श्रद्धालुओं के जत्थे में 439 पुरुष, 123 महिलाएं और 2 बच्चे थे।

फेस बुक वाला प्यारः अब श्रीलंका से भागकर आई एक लड़की

3,888 मीटर ऊंचाई पर स्थित है पवित्र गुफा
अमरनाथ की पवित्र गुफा 3,888 मीटर ऊंचाई पर स्थित है। 62 दिवसीय वार्षिक तीर्थयात्रा 1 जुलाई को अनंतनाग जिले के पहलगाम और गांदरबल जिले के बालटाल से शुरू हुई थी। यह यात्रा 31 अगस्त को सम्पन्न होगी।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.