अब ‘ताऊ’ ने कर दी गुजरात की ऐसी-तैसी! ऐतिहासिक स्टेशन का ऐसा कर दिया हाल

मुंबई के बाद ताऊ ते 17 मई की शाम गुजरात की ओर बढ़ चला है। कुछ घंटों में इसे वहां समुद्री तटों से टकराने की आशंका है।

95

मुंबई में तबाही मचाते हुए चक्रवात ताऊ ते गुजरात की ओर बढ़ चला है। इससे पहले मुंबई और इसके उपनगरों में इसका भयानक रुप देखने को मिला। कई क्षेत्रों में पानी भर गया तो सैकड़ों छोटे-बड़े पेड़ उखड़ गए। इसके साथ ही कई घरों को भारी नुकसान पहुंचा। इस बीच यहां अलग-अलग घटनाओं में छह लोगों की मौत हो गई है। फिलहाल गुजरात के कई क्षेत्रों में अभी से ही स्थिति खराब होने लगी है।

फिलहाल इस चक्रवाती तूफान ताऊ ते ने गुजरात का रुख कर लिया है। इसके रात में गुजरात के बेरावल में तट से टकराने की आशंका है। तट से टकराते समय इसकी रफ्तार 175 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है। फिललहाल

गुजरात का अभी से ये हाल
गुजरात में ताऊ ते के दस्तक देते ही केवडिया के ऐतिहासिक स्टेशन का बुरा हाल हो गया है। इसकी छतों से पानी टपकने लगा है। तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश से गुजरात के कई क्षेत्र बेहाल हो गए हैं। बता दें कि यहां स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का निर्माण किया गया है। स्टैच्यू ऑफ यूनिटी भारत के प्रथम गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल को समर्पित स्मारक है। यहां विश्व की सबसे ऊंची मूर्ति स्थापित की गई है।

ये भी पढ़ेंः मुंबई पहुंचा ताऊ ते! जानिये कहां, क्या है हाल

पीएम ने की बात
इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तटीय राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में उत्पन्न स्थितियों के मद्देनजर महाराष्ट्र, गुजरात और गोवा के मुख्यमंत्रियों के आलावा दमन और दीव के उपराज्यपाल से भी चर्चा की और हालात के बारे में जानकारी प्राप्त की। वहीं केंद्रीय गृह मंत्रालय सभी संबंधित राज्यों के संपर्क में है और स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है।

डीआरएफ की टीमें तैनात
बता दें कि ताऊ ते ने 16 मई को केरल, कर्नाटक तथा गोवा में तबाही मचाई, जिसमें 6 लोगों की जान चली गई। उसके बाद यह 17 मई की सुबह मुंबई पहुंचा। इसका असर अभी भी मुंबई में देखा जा रहा है, लेकिन मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब यहां यह धीरे-धीरे कमजोर पड़ जाएगा, लेकिन गुजरात और गोवा के साथ ही दमन-दीव में इससे तबाही मचने की आशंका है। इसके मद्देनजर डीआरएफ की टीमों को इन राज्यों के तटीय क्षेत्रों मे तैनात किया गया है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.