असम-मेघायल सीमा पर फिर बढ़ा विवाद! एक पुलिस अधिकारी घायल

असम-मेघालय के बीच सीमा विवाद काफी लंबे समय से चला आ रहा है। दोनों राज्यों के बीच 12 साइट को लेकर विवाद है।

148

मेघायल और असम की सीमा पर एक बार फिर विवाद बढ़ता दिख रहा है। 25 अगस्त को यहां के अंतरराज्यीय सीमा क्षेत्र के पास दोनों राज्यों के नागरिक आमने-सामने आ गए और नौबत मारपीट तक पहुंच गई। इस दौरान स्थिति को काबू में लाने की कोशिश कर रहे मेघायल का एक पुलिस अधिकारी चोटिल हो गया।

असम-मेघायलय के सीमाई क्षेत्र में दोनों राज्यों के लोगों के बीच उस समय विवाद बढ़ गया, जब मेघालय के री-भोई जिले के करीब 300 लोग उन दो लोगों से मिलने पहुंचे, जिनके साथ असम की पुलिस ने पिछले दिनों कथित रुप से दुर्व्यवहार किया था। मिलने के बाद इन लोगों ने 24 अगस्त को विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान इन्होंने बंकर को भी नुकसान पहुंचाया था।

इस तरह बढ़ा विवाद
पश्चिमी कार्बी आंगलोंग जिले के एक पुलिस अधिकारी के अनुसार गांव पहुंचने के दौरान स्थानीय निवासियों ने सड़क जाम कर दी और मेघालय के लोगों से उनका विवाद बढ़ गया। री-भोई जिले के पुलिस अधीक्षक एन लामारे ने बताया कि 25 अगस्त को भीड़ को भगाने के लिए दोनों राज्यों की पुलिस टीमें मौके पर पहुंचीं। इस दौरान मारपीट की नौबत आ गई और एक डिप्टी एसपी घायल हो गए। फिलहाल उन्हें अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।

ये भी पढ़ेंः मुनव्वर राना का बेटा इस मामले में गिरफ्तार!

लंबे समय से जारी है विवाद
बता दें कि दोनों राज्यों के बीच सीमा विवाद काफी लंबे समय से चला आ रहा है। दोनों राज्यों के बीच 12 साइट को लेकर विवाद है। इस मुद्दे को हल करने के लिए केंद्र सरकार के कहने पर दोनों राज्यों ने नोडल अधिकारियों को नियुक्त किया है। ये अधिकारी दोनों राज्यों की सीमा को लेकर जारी मतभेद और विवाद को सुलझाने की कोशिश करते रहे हैं।  इसके साथ ही इस विवाद के समाधान के लिए 6 अगस्त को दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक भी हुई थी।

सुर्खियों में असम-मिजोरम सीमा विवाद
हाल ही में असम मिजोरम के बीच का सीमा विवाद भी सुर्खियों में रहा है। इस विवाद ने हिंसक रुप ले लिया था और इसमें असम के 6 पुलिस जवान वीर गति को प्राप्त हुए थे। हालांकि अब दोनों राज्यो के बीच शांति है और इसे स्थाई तौर पर समाधान करने का प्रयास किया जा रहा है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.