Women Reservation: 33 प्रतिशत आरक्षण के प्रस्ताव पर कैबिनेट की मुहर, आशा नौटियाल ने कही ये बात

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए ऐतिहासिक कदम उठाया है ।

212

भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष उत्तराखंड आशा नौटियाल ने महिला आरक्षण बिल पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा है कि आरक्षण मिलने से महिलाएं और सक्षम बनेंगी। लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने के प्रस्ताव पर केंद्र सरकार की कैबिनेट ने मुहर लगाई है । इससे महिलाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है ।

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए ऐतिहासिक कदम उठाया है । लोकसभा और विधानसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण मिलने पर महिलाएं राजनीतिक तौर पर मजबूत होंगी । उनका कहना है कि महिलाओं के लोकसभा और विधानसभा पहुंचने में आसानी होगी।

होंगे ये लाभ
महिलाओं से संबंधित मुद्दे प्रमुखता के साथ सदन में उठेंगे, जिससे महिलाओं को काफी फायदा मिलेगा। उनका कहना है कि नारीशक्ति के सम्मान को लेकर केंद्र सरकार जहां कई तरह की योजनाएं चला रही है, वहीं 33 फ़ीसदी का आरक्षण मिलने से महिलाएं लोकसभा और विधानसभा पहुंचेगी। इससे काफी फायदा मिलेगा।

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व करने का मिलेगा मौका
महिलाएं राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व कर सकेंगी। न केवल देश में महिलाओं के मुद्दों का का निदान होगा बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महिलाओं के मुद्दे हल होगें। उनका कहना है कि प्रधानमंत्री मोदी लगातार महिलाओं के उत्थान को लेकर काम कर रहे हैं, चाहे बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान रहा हो या फिर स्वयं सहायता समूह के महिलाओं को मुख्य धारा से जुड़ने की बात रही हो, उन्हें नई बाजार उपलब्ध कराना हो, सभी मंच पर केंद्र सरकार महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित कर रही है। ऐसे में केंद्र और राज्य दोनों ही सरकारें महिलाओं के उत्थान को लेकर काम कर रही हैं। भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल ने महिला आरक्षण को लेकर प्रधानमंत्री मोदी का आभार जताया है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.