Russia-Ukraine War: रूस-यूक्रेन सैन्य टकराव के बीच राष्ट्रपति पुतिन ने बदला रक्षा मंत्री, जानिए अब किसे मिली जिम्मेदारी?

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कैबिनेट फेरबदल के तहत सर्गेई शोइगु को रक्षा मंत्री के पद से हटाने की योजना बनाई है और अब उन्हें देश की सुरक्षा परिषद का सचिव बनाया जाएगा।

327

रूस-यूक्रेन सैन्य संघर्ष (Russia–Ukraine Military Conflict) के बीच रूस (Russia) के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन (President Vladimir Putin) ने अहम प्रशासनिक फेरबदल करते हुए सर्गेई शोइगु (Sergei Shoigu) को देश के रक्षा मंत्री (Defense Minister) के पद से हटा दिया है। उनकी जगह आंद्रेई बेलोसाउ (Andrei Belousov) को देश का नया रक्षा मंत्री नियुक्त किया गया है।

क्रेमलिन की तरफ से जारी की गई जानकारी के अनुसार, सर्गेई शोइगु के स्थान पर आंद्रेई बेलोसाउ को देश का नया रक्षा मंत्री नियुक्त किया गया है। दरअसल, राष्ट्रपति चाहते हैं कि 2012 से रक्षामंत्री और लंबे समय से पुतिन के सहयोगी रहे सर्गेई शोइगु निवर्तमान निकोलाई पेत्रुशेव की जगह रूस की शक्तिशाली सुरक्षा परिषद् के सचिव बनें और मिलिट्री-इंडस्ट्रीयल कॉम्प्लेक्स की जिम्मेदारी भी संभालें। जनरल स्टाफ के प्रमुख वालेरी गेरासिमोव और देश के अनुभवी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव अपने पद पर बने रहेंगे।

यह भी पढ़ें- Maldives News: मालदीव के पायलट भारतीय डोर्नियर और हेलीकॉप्टर उड़ाने में सक्षम नहीं, रक्षा मंत्री ने खुद बताई सच्चाई!

उल्लेखनीय है कि 65 वर्षीय आंद्रेई बेलोसाउ पूर्व उप प्रधानमंत्री रह चुके हैं। वे आर्थिक मुद्दों पर राष्ट्रपति पुतिन के सहायक, रूसी फेडरेशन के आर्थिक विकास मंत्री, रूसी सरकार के अर्थशास्त्र एवं वित्त विभाग के निदेशक के तौर पर काम कर चुके हैं।

जबकि 68 वर्षीय सर्गेई शोइगु को पुतिन का करीबी समझा जाता है। वे बिना किसी सैन्य अनुभव के 2012 से रक्षा मंत्रालय का जिम्मा संभाल रहे थे। पेशे से सिविल इंजीनियर शोइगु को 1990 में आपातकालीन और आपदा राहत मंत्रालय का हेड चुना गया।

देखें यह वीडियो- 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.