अब ममता बनर्जी के साथ खेला होबे? भाजपा नेता ने दिया बड़ा संकेत

पश्चिम बंगाल में भाजपा अपने पैर जमाने के प्रयत्न में है। राज्य में भाजपा ने अपनी शक्ति बढ़ाते हुए 3 सीटों से 77 विधान सभा सीटों का सफर तय किया है और प्रमुख विपक्षी दल है।

81

पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन की बिसात रची जा रही है। राज्य भारतीय जनता पार्टी के नेता मिथुन चक्रवर्ती ने दावा किया है कि, उनके संपर्क में तृणमूल कांग्रेस के विधायकों का एक बड़ा गुट है। इससे कयासों को बल मिल गया है कि, पश्चिम बंगाल में अब महाराष्ट्र पार्ट-2 हो सकता है।

पश्चिम बंगाल भारतीय जनता पार्टी के नेता मिथुन चक्रवर्ती उर्फ डिस्को डांसर अब तृममूल कांग्रेस (टीएमसी) को नाच नचाएंगे। एक प्रेस वार्ता में मिथुन दा ने दावा किया है कि, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के 38 विधायक भाजपा के संपर्क में हैं। हिंदी फिल्म अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती का आगमन पिछले वर्ष ही भाजपा में हुआ था।

एंटी मुस्लिम का षड्यंत्र
मिथुन चक्रवर्ती ने कहा कि, भाजपा के नाम से राज्य में मुस्लिम विरोध होने का षड्यंत्र रचा जा रहा है। जबकि, सच्चाई ऐसी नहीं है। कुछ लोग भाजपा की छवि मुस्लिम विरोध बनाकर रखना चाहती हैं। वे कहती हैं भाजपा दंगे करवाती है। जबकि ऐसी स्थिति नहीं है। ऐसे लोग खुद के लाभ के लिए ऐसे षड्यंत्र रच रहे हैं।

ये भी पढ़ें – ‘शिवसेना प्रमुख’ के जिक्र से बचते हुए मुख्यमंत्री शिंदे ने उद्धव ठाकरे को ऐसे दी जन्मदिन की शुभकामना

क्या महाराष्ट्र पार्ट 1
महाराष्ट्र में शिवसेना ने कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस के साथ मिलकर सरकार बनाई थी। लगभग ढाई वर्ष बीतने के बाद शिवसेना के 40 विधायकों ने शिवसेना का अलग गुट बनाते हुए भारतीय जनता पार्टी के साथ मिलकर सत्ता स्थापन कर लिया। यद्यपि भाजपा बड़ा दल होने के बाद भी एकनाथ शिंदे के नेतृत्ववाले शिवसेना को साथ लेते हुए उन्हें मुख्यमंत्री पद दे दिया।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.