UP CM Yogi Adityanath: एक दिवसीय दौरे पर अयोध्या पहुंचे,राम मंदिर निर्माण का लिया जायजा

विगत 15 दिनों में तीसरी बार है जब मुख्यमंत्री ने रामलला एवं हनुमानगढ़ी के दर्शन किए। इससे पहले मुख्यमंत्री 9 नवंबर को कैबिनेट बैठक में शामिल होने अयोध्या आए थे, तब मंत्रियों के साथ उन्होंने दोनों मंदिरों में दर्शन पूजन किया था।

1386

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को एक दिवसीय दौरे पर अयोध्या पहुंचे। उन्होंने रामलला और हनुमानगढ़ी में पूजा-अर्चना के बाद श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण की प्रगति की जानकारी ली।

अधिकारियों के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी रामकथा पार्क स्थित हेलीपैड पर उतरने के बाद सीधे हनुमानगढ़ी पहुंचे और दर्शन-पूजन किया। इसके बाद उन्होंने रामलला की पूजा-अर्चना की। इसके बाद मुख्यमंत्री ने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण की प्रगति का हाल जाना। यहां श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्यों ने मुख्यमंत्री को मंदिर निर्माण से जुड़ी जानकारी दी।

यह भी पढ़ें – UP CM Yogi Adityanath ने किया 116 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण

हनुमानगढ़ी और रामलला के दर्शन किए थे
विगत 15 दिनों में तीसरी बार है जब मुख्यमंत्री ने रामलला एवं हनुमानगढ़ी के दर्शन किए। इससे पहले मुख्यमंत्री 9 नवंबर को कैबिनेट बैठक में शामिल होने अयोध्या आए थे, तब मंत्रियों के साथ उन्होंने दोनों मंदिरों में दर्शन पूजन किया था। इसके बाद 11 नवंबर को दीपोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए थे। उसके अगले दिन उन्होंने हनुमानगढ़ी और रामलला के दर्शन किए थे।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.