प्रधानमंत्री मोदी और सऊदी क्राउन प्रिंस के बीच हुई रणनीतिक साझेदारी परिषद की बैठक

जी20 समिट के लिए नई दिल्ली आए सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान आज भारत की स्टेट विजिट पर हैं।

218

सऊदी अरब (Saudi Arabia) के प्रधानमंत्री और क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान अल सऊद (Mohammed Bin Salman Al Saud) ने आज (भारत और सऊदी अरब) राष्ट्रपति भवन (Rashtrapati Bhavan) में एक औपचारिक स्वागत समारोह में भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu), प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) और अन्य मंत्रियों से भी मुलाकात की। इससे पहले दिल्ली में भारत और सऊदी अरब के बीच भारत-सऊदी निवेश समझौते के तहत कई समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए गए। सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर भारत आए हैं। 9 और 10 सितंबर को उन्होंने भारत (India) में आयोजित जी20 शिखर सम्मेलन (G20 Summit) में हिस्सा लिया था। सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस की यात्रा का आज तीसरा दिन है।

इस मौके पर सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस ने कहा, ”मैं भारत आकर बहुत खुश हूं। मैं भारत को जी20 समिट के सफल आयोजन के लिए बधाई देता हूं। जी20 समिट के दौरान कई मुद्दों पर सहमति बनी है, जो फायदेमंद है।” इससे इस समूह के देशों के साथ-साथ पूरी दुनिया को फायदा होगा। हम मिलकर काम करेंगे, जिससे दोनों देशों का भविष्य बेहतर होगा।”

यह भी पढ़ें- पीएम मोदी के जन्मदिन पर Ayushman Bhava से लाभान्वित होंगे 60हजार जरूरतमंद, जानें कैसे ?

व्यापार, कनेक्टिविटी और सुरक्षा पर बैठक
प्रधानमंत्री मोदी ने 9 और 10 सितंबर को नई दिल्ली में आयोजित जी20 शिखर सम्मेलन से इतर कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों के साथ द्विपक्षीय वार्ता की थी। अमेरिका के साथ द्विपक्षीय वार्ता के दौरान रक्षा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस समेत कई क्षेत्रों में समझौतों पर सहमति बनी। आज भारत और सऊदी अरब के बीच द्विपक्षीय वार्ता भी होगी। विदेश मंत्रालय ने कहा था कि सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस 11 सितंबर 2023 तक राजकीय यात्रा पर भारत में रहेंगे। पीएम मोदी और सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस के बीच द्विपक्षीय वार्ता का फोकस व्यापार, कनेक्टिविटी और सुरक्षा पर होगा।

करीब आ रहे हैं भारत और सऊदी अरब
सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस की यह भारत की दूसरी राजकीय यात्रा है। इससे पहले वह फरवरी 2019 में भारत की अपनी पहली राजकीय यात्रा पर आए थे। भारत और सऊदी अरब के रिश्ते और घनिष्ठ होने वाले हैं। सऊदी अरब ने जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान एक मेगा भारत-मध्य पूर्व-यूरोप शिपिंग और रेलवे कनेक्टिविटी कॉरिडोर शुरू करने के लिए भारत, अमेरिका और यूरोपीय संघ के बीच एक ऐतिहासिक समझौते की घोषणा की है। यह अपनी तरह की एक ऐतिहासिक और पहली पहल है। इस प्रोजेक्ट का खर्च सभी देश मिलकर उठाएंगे।

देखें यह वीडियो- G20 Summit: ‘सबका साथ, विकास, विश्वास, प्रयास’ का मंत्र हमारे लिए पथ प्रदर्शक बन सकता है

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.