लंका काण्ड: राष्ट्रपति भवन पर जनता का कब्जा – देखें वीडियो

श्रीलंका बड़े संकट से गुजर रहा है। आम जनमानस महंगाई, ईंधन की कमी, अनाज की कमी से परेशान है।

116

प्रयत्नों के बाद भी श्रीलंका को संकट से बाहर न निकाल पाने वाले राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के खिलाफ जनता ने बगावत कर दी है। भारी संख्या में प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति आवास घेरकर तोड़फोड़ की। जनाक्रोश देखकर राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे परिवार सहित घर छोड़कर भाग गए हैं। इस बीच समाचार है कि, प्रधानमंत्री रनिल विक्रमसिंघे ने त्यागपत्र दे दिया है।

प्रधानमंत्री को भी पड़ा था भागना
उल्लेखनीय है कि दो माह पूर्व 11 मई को तत्कालीन प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे को भी इसी जनाक्रोश का सामना करना पड़ा था। तब उग्र भीड़ द्वारा सरकारी आवास घेर लिये जाने पर महिंदा राजपक्षे को भी परिवार के साथ घर छोड़कर भागना पड़ा था।

राष्ट्रपति निवास में कब्जा
श्रीलंका में लगातार बिगड़ते आर्थिक संकट के लिए राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे को जिम्मेदार मानकर उनके इस्तीफे की मांग की जा रही है। इसके लिए श्रीलंका में सरकार विरोधी रैली चल रही है। शनिवार को गुस्साए लोगों की भीड़ ने कोलंबो स्थित राष्ट्रपति आवास को घेर लिया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने आवास पर जमकर तोड़फोड़ की। राष्ट्रपति निवास में लोग सेल्फी लेते हुए देखे गए, जिसके वीडियो सामने आए हैं।

ये भी पढ़ें – अमरनाथ जलप्रलय: 16 लोगों की मौत, 40 से अधिक श्रद्धालू लापता

सेना अलर्ट पर
इससे पहले शुक्रवार को श्रीलंका में अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लगाकर सेना को हाई अलर्ट पर कर दिया गया था। पुलिस प्रमुख चंदना विक्रमरत्ने ने कहा कि राजधानी और उसके आसपास के इलाकों में शुक्रवार रात नौ बजे से कर्फ्यू लगा दिया गया है।

उन्होंने बताया कि हजारों सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति को सत्ता से हटाने के लिए शुक्रवार को कोलंबो में प्रवेश किया था, जिसके बाद कर्फ्यू का फैसला लिया गया।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.