पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के बाद ‘इस’ प्रदेश में लोकसभा की ड्यूटी संभालेंगे शाह-नड्डा

2019 में भाजपा ने राज्य की 42 में से 18 सीटों पर जीत दर्ज की थी और इस बार हर हाल में इससे अधिक सीटें जीतने का लक्ष्य है।

118

पश्चिम बंगाल में 2021 का विधानसभा चुनाव भले ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिए बहुत अधिक लाभदायक नहीं रहा हो, लेकिन लोकसभा चुनाव बेहद अहम हैं। 2021 के विधानसभा चुनाव में राज्य में 70 विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज करने के बाद पार्टी 2024 के लोकसभा चुनाव में अपना प्रदर्शन दोहराना चाहती है।

2019 में भाजपा ने राज्य की 42 में से 18 सीटों पर जीत दर्ज की थी और इस बार हर हाल में इससे अधिक सीटें जीतने का लक्ष्य है। इसलिए नवंबर महीने के मध्य में तेलंगाना, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ तथा मिजोरम में विधानसभा का चुनाव जीतने के बाद बंगाल में लोकसभा चुनाव की तैयारी की कमान पार्टी का शीर्ष नेतृत्व संभालेगा।

नड्डा-शाह संभालेंगे बंगाल की जिम्मेदारी
प्रदेश भाजपा के एक सूत्र ने 14 अक्टूबर को बताया है कि भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह सीधे बंगाल में लोकसभा चुनाव की तैयारी की जिम्मेदारी संभालेंगे। इन दोनों वरिष्ठ नेताओं के साथ पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महासचिव बीएल संतोष बंगाल में संगठन का पूरा नियंत्रण अपने हाथ में लेंगे। इस फैसले से राज्य नेतृत्व को भी अवगत करा दिया गया है। यहां तक कि लोकसभा चुनाव में कौन उम्मीदवार कहां से चुनाव लड़ेंगे, इसका निर्णय भी सीधे तौर पर शीर्ष नेतृत्व लेगा। हालांकि बंगाल भाजपा की राय भी महत्वपूर्ण होगी।

Indian Air Force को अगले साल से मिलने लगेंगे एलसीए ‘तेजस’ एमके-1ए फाइटर जेट

भाजपा के सामने बड़ी चुनौती
वर्तमान प्रदेश नेतृत्व व पार्टी में उपेक्षा से नाराज विभिन्न जिलों से भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बीते 13 अक्टूबर को कोलकाता में एकत्रित होकर प्रदेश मुख्यालय के बाहर जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया था। इसके बाद केंद्रीय नेतृत्व का इस तरह का निर्णय, निश्चित तौर पर बंगाल भाजपा नेताओं के लिए एक झटका भी माना जा रहा है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.