कांग्रेस (Congress) के ओवरसीज विभाग के प्रमुख सैम पित्रोदा (Sam Pitroda) एक बार फिर अपने एक बयान को लेकर विवादों (Controversies) में घिर गए हैं। उनका एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया (Social Media) पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह यह कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि “पाकिस्तान में मुझे घर जैसा महसूस होता है।” इस बयान को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है और इसे कांग्रेस की “पाकिस्तान-परस्ती” का प्रतीक बताया है।
यह वीडियो ऐसे समय में सामने आया है जब भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्ते बेहद तनावपूर्ण दौर से गुजर रहे हैं। वायरल हो रहे वीडियो में पित्रोदा कह रहे हैं, “जब मैं पाकिस्तान जाता हूं, तो मुझे ऐसा नहीं लगता कि मैं किसी और देश में आया हूं। मुझे वहां घर जैसा महसूस होता है। वहां के लोग भी हमारे जैसे ही दिखते हैं और हमारी ही भाषा बोलते हैं।”
Watch: Indian Overseas Congress chief Sam Pitroda says, "Our foreign policy, according to me, must first focus on our neighbourhood. Can we really substantially improve relationships with our neighbours?… I've been to Pakistan, and I must tell you, I felt at home. I've been to… pic.twitter.com/DINq138mvW
— IANS (@ians_india) September 19, 2025
यह भी पढ़ें – Kolkata: कोलकाता कॉलेज विवाद, प्रिंसिपल के खिलाफ FIR दर्ज
भाजपा का कांग्रेस पर तीखा हमला
इस बयान के सामने आते ही भाजपा ने तुरंत इसे एक बड़े राजनीतिक मुद्दे के तौर पर उठा लिया। भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा, “यह कोई संयोग नहीं है, यह कांग्रेस का पाकिस्तान के प्रति प्रेम दिखाने का एक सोचा-समझा प्रयोग है। जब देश पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद का दंश झेल रहा है, तब कांग्रेस के विचारक पाकिस्तान में घर ढूंढ रहे हैं। यह दिखाता है कि कांग्रेस की सोच किस दिशा में है।”
भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कहा, “राहुल गांधी के पसंदीदा और कांग्रेस के ओवरसीज प्रमुख सैम पित्रोदा कहते हैं कि उन्हें पाकिस्तान में ‘घर जैसा’ महसूस हुआ। कोई आश्चर्य नहीं कि यूपीए ने 26/11 के बाद भी पाकिस्तान के खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई नहीं की। पाकिस्तान का पसंदीदा, कांग्रेस का चुना हुआ!”
कांग्रेस ने बयान से बनाई दूरी
विवाद बढ़ता देख कांग्रेस पार्टी ने सैम पित्रोदा के इस बयान से पूरी तरह किनारा कर लिया है। कांग्रेस के संचार विभाग के प्रमुख जयराम रमेश ने कहा, “यह उनका निजी विचार हो सकता है और पार्टी का इससे कोई लेना-देना नहीं है। सैम पित्रोदा अब पार्टी में किसी आधिकारिक पद पर नहीं हैं और उनके बयानों को कांग्रेस पार्टी का आधिकारिक रुख नहीं माना जाना चाहिए।”
पित्रोदा ने कई विवादास्पद बयान दिए हैं
सैम पित्रोदा 2019 से अब तक छह बार विवादित बयान दे चुके हैं। कांग्रेस ने एक बार उनके खिलाफ कार्रवाई भी की, लेकिन पित्रोदा लगातार विवादित बयान दे रहे हैं। यह पहली बार नहीं है जब पित्रोदा विवादों में घिरे हों। इससे पहले भी उन्होंने उत्तराधिकार कर और भारत के लोगों की विविधता पर अपने बयानों से अपनी ही पार्टी को शर्मसार किया था, जिसके कारण उन्हें इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना पड़ा था।
देखें यह वीडियो –
Join Our WhatsApp Community
