Priya Dutt: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़ सकती हैं प्रिया दत्त, इस पार्टी में शामिल होने की जोरों पर चर्चा!

कांग्रेस की पूर्व सांसद प्रिया दत्त के कांग्रेस में नाखुश होने की चर्चाएं राजनीति में जोरों पर हैं।

133

महाराष्ट्र (Maharashtra) में कांग्रेस (Congress) को एक और झटका लग सकता है। मिलिंद देवड़ा, बाबा सिद्दीकी और अशोक चव्हाण जैसे बड़े नेताओं के बाद पूर्व सांसद प्रिया दत्त (Former MP Priya Dutt) इन दिनों अटकलों के बाजार में हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अब प्रिया दत्त भी कांग्रेस से अलग हो सकती हैं। प्रिया दत्त सीएम एकनाथ शिंदे (CM Eknath Shinde) के नेतृत्व वाली शिवसेना (Shiv Sena) में शामिल हो सकती हैं।

प्रिया दत्त 2009 के चुनाव में उत्तर मध्य लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के टिकट पर चुनी गईं। हालांकि, 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में वह भाजपा की पूनम महाजन से हार गई थी। एक समय प्रिया दत्त की उत्तर मध्य मुंबई लोकसभा सीट पर मजबूत पकड़ थी। हालांकि, 2014 में मोदी लहर के बाद कांग्रेस पार्टी का पतन शुरू हो गया, एक सक्षम उम्मीदवार होने के बावजूद प्रिया दत्त, पूनम महाजन के सामने टिक नहीं सकीं।

यह भी पढ़ें-

क्या करती हैं प्रिया दत्त?
प्रिया दत्त एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं और कैंसर मरीजों के लिए लगातार चैरिटी का काम कर रही हैं और कई अन्य जिम्मेदारियां भी निभा रही हैं। वह एक सशक्त महिला, उद्यमी, पूर्व सांसद और मां भी हैं।

प्रिया दत्त का राजनीतिक सफर
अपने पिता सुनील दत्त की मृत्यु के बाद, प्रिया दत्त पहली बार 2005 में मुंबई उत्तर पश्चिम निर्वाचन क्षेत्र से 14वीं लोकसभा के लिए चुनी गईं। जिसके बाद उन्होंने 2009 में मुंबई उत्तर मध्य लोकसभा सीट से जीत हासिल की।

देखें यह वीडियो- 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.