झारखंड दौरे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, बाबा बैद्यनाथ धाम के करेंगी दर्शन

राष्ट्रपति सचिवालय ने बताया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 24 मई से झारखंड के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगी।

168

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) 24 मई से झारखंड (Jharkhand) के तीन दिवसीय दौरे (Tour) पर रहेंगी। वह आज राज्य की राजधानी रांची में झारखंड उच्च न्यायालय (Jharkhand High Court) के नए भवन का उद्घाटन करेंगी। इस दौरान वह देवघर के बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर (Baba Baidyanath Dham Temple) जाएंगी। यह जानकारी राष्ट्रपति सचिवालय (President’s Secretariat) ने दी। अधिकारियों ने बताया कि वह रांची में आईआईआईटी के दूसरे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। इसके अलावा वह खूंटी में एक कार्यक्रम में भी शिरकत करेंगी।

राष्ट्रपति सचिवालय ने कहा है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 25 मई को केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्रालय के तत्वावधान में खूंटी में आयोजित महिला सम्मेलन की शोभा बढ़ाएंगी।

यह भी देखें- मुंबई: म्हाडा के फ्लैट क्या आम लोगों के लिए ही है?

वो नामकुम में भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान के दूसरे दीक्षांत समारोह में भी शामिल होंगी। शाम को राजभवन रांची में अपने सम्मान में झारखंड सरकार के तत्वावधान में आयोजित होने वाले नागरिक अभिनंदन समारोह में हिस्सा लेंगी। 26 मई को राजभवन में गणमान्य लोगों से मुलाकात करेंगी। इसके बाद राजभवन से रांची एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगी।

देखें यह वीडियो- 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.