मध्य प्रदेश में ‘करप्शन नाथ’ के विरुद्ध ‘मामाटो’, जानिये चुनावी राज्य में कैसे शुरू हुई है राजनीतिक डर्टी पिक्चर?

मध्य प्रदेश में चुनावी रस्साकशी तेज हो रही है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कांग्रेस के निशाने पर आ गए हैं। जबकि, भाजपा सत्तासीन होने के साथ कदम फूंक-फूंककर आगे बढ़ा रही है।

256
एमपी भाजपा कांग्रेस

मध्य प्रदेश में विधान सभा चुनाव होने हैं। कांग्रेस अपनी सत्ता खोने की खीज निकालना शुरू कर दी है और उसने भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री के विरुद्ध प्रचार करते हुए मामाटो लाया है। जबकि, भाजपा भी पीछे नहीं है उसने एक बार कोड स्टिकर लाया है जिसमें करप्शन नाथ को स्कैन करने के लिए कहा गया है। यह दोनों ही टैग लाइन प्रदेश को दो बड़े नेताओं की फोटो लिये हुए है। जिसे जनसामान्य डर्टी पिक्चर कह रहा है।

कांग्रेस का मिशन
मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में मामा का जलवा है। हर सभा और प्रत्येक संबोधन में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) बहन कहकर महिलाओं का संबोधन करते हैं, जिसका परिणाम है कि, प्रदेश में उन्हें मामा कहकर लोग संबोधित करते हैं। विधान सभा चुनाव में इसी संबोधन को कांग्रेस (Congress) ने अस्त्र बनाय लिया है और उसने एक पिक्चर अपने ट्विटर हैंडिल से जारी किया है, जिसमें जोमाटो डिलिवरी ब्वॉय की जगह मोमाटो लिखा है (Momato) और डिलिवरी ब्वॉय के रूप में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को दिखाया है। इस पिक्चर में ऊपर लिखा है, मोमाटो, मामा का मिशन, 50 प्रतिशत कमिशन।

ये भी पढ़ें – mumbai university election: प्रशासन समिति ने स्थगित किया सीनेट चुनाव

भाजपा (BJP) का वांटेड करप्शन नाथ
कांग्रेस द्वारा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के विरुद्ध पिक्चर जारी करने के बाद, पार्टी की ओर से कहा गया है कि, वह कानून सलाह ले रही है। कांग्रेस की इस डर्टी पिक्चर पर शीघ्र ही कदम उठाया जाएगा। बता दें कि, भाजपा भी ऐसा डर्टी गेम (Dirty Game) खेल चुकी है। भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस के करप्शन को उजागर करते हुए प्रहार किया था। भाजपा की ओर से कांग्रेस नेता कमलनाथ (Kamalnath) की फोटो दिखाते हुए एक बार कोड जारी किया गया था, जिसमें लिखा है ‘वांटेड करप्शन नाथ’।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.